फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad: पाकबड़ा क्षेत्र में शादीशुदा प्रेमिका से मिलने पहुंचे प्रेमी की पिटाई, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

Wed, 21 Sep 2022 07:03 PM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला ब्यूरो, मुरादाबाद

सार

गांव के युवकों ने युवक से मारपीट का वीडियो भी बना लिया। युवक के परिजन भी आ गए। पंचायत कर मामले को रफा-दफा कर दिया गया है। थाना प्रभारी मोहित चौधरी ने बताया कि उन्हें मामले की जानकारी नहीं है। कोई शिकायत आती है तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
शादीशुदा प्रेमिका से मिलने पहुंचे युवक को परिजनों ने धुना - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पाकबड़ा क्षेत्र के एक गांव में मंगलवार रात एक युवक अपनी शादीशुदा प्रेमिका से मिलने उसके घर पहुंच गया। इसी दौरान परिजन जाग गए और उन्होंने युवक को पकड़ लिया। उसकी जमकर पिटाई की। इस दौरान युवक को गांव में घुमाया गया। युवक की पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद भी थाना प्रभारी का कहना है कि उन्हें इस मामले की कोई जानकारी नहीं है।

विज्ञापन


घटना मंगलवार रात करीब दस बजे की है। युवक का अपने ही गांव की रहने वाली शादीशुदा महिला से अवैध संबंध है। महिला के दो बच्चे हैं। मंगलवार रात युवक को महिला ने कॉल कर मिलने के लिए बुला लिया। गांव के कुछ लोग युवक को लंबे समय से पकड़ने की योजना बना रहे थे।

युवक प्रेमिका के घर पहुंचा तो आहट होने पर परिवार के लोग जाग गए। उन्होंने शोर मचाया तो आस-पड़ोस व गांव के अन्य लोग भी आ गए। इसके बाद घर में युवक की तलाश की गई। युवक कमरे में महिला के साथ मौजूद था। लोगों ने उसे पकड़ लिया और पिटाई की। इसके बाद पूरे मोहल्ले में उसे घुमाया गया।
विज्ञापन


इस दौरान गांव के युवकों ने मोबाइल से वीडियो भी बना लिया। देर रात युवक के परिजन भी आ गए। दोनों पक्षों के लोगों की गांव में पंचायत बैठी और मामले को रफा-दफा कर दिया गया है। बुधवार को वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया।
विज्ञापन


पाकबड़ा थाना प्रभारी मोहित चौधरी ने बताया कि उन्हें ऐसे किसी मामले की जानकारी नहीं है। अगर कोई शिकायत आती है तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें