फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले अवैध संबंध के विरोध में तलाक, फिर हलाला के नाम पर पत्नी से किया सामूहिक दुष्कर्म

Sun, 17 Feb 2019 03:18 AM IST
आसिम खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ठाकुरद्वारा
विज्ञापन
Rape Victim - फोटो : Amar Ujala Graphics
विज्ञापन

दूसरों से अवैध संबंधों का विरोध करने पर महिला को उसके पति ने तलाक दे दिया। बाद में उसके साथ इद्दत और हलाला की आड़ में गैंग रेप किया गया। कोर्ट के आदेश पर डिलारी पुलिस ने पति सहित तीन लोगों के खिलाफ  गैंग रेप के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


यूपी में ठाकुरद्वारा के थाना भोजपुर के एक गांव की महिला ने न्यायालय में याचिका दायर कर कहा कि वह मूल रूप से थाना डिलारी के एक गांव की रहने वाली है। उसका निकाह उसी गांव के एक व्यक्ति के साथ हुआ था। जो अब थाना भोजपुर के एक गांव में जाकर रहता है। महिला का कहना है कि उसका पति थाना डिलारी के गांव के अपने दो दोस्तों के साथ अवैध संबंध बनाने के लिए जोर देता था।

उसका आरोप है कि उसके पति ने पहले अपने दोस्त से जबरन दुष्कर्म करवाया। बाद में दूसरे दोस्त ने भी कई बार उसके साथ दुष्कर्म किया। इस पर उसने अपने पति और उसके दोस्तों के खिलाफ पुलिस में कानूनी कार्रवाई करने की बात कही तो उसके पति ने उसे चार माह पूर्व तलाक दे दिया। इद्दत और हलाला के नाम पर उसे बंधक बनाकर तीनों आरोपियों ने उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया। इसका विरोध करने पर उन्होंने उसे लात घूंसों से मारा पीटा। 
विज्ञापन


बाद में उसने 19 सितंबर 2018 को इसकी शिकायत एसएसपी से की। लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। जिस पर उसने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया। कोर्ट के आदेश पर डिलारी पुलिस ने महिला के पति समेत दोनों दोस्तों के खिलाफ बंधक बनाकर गैंग रेप करने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें