फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: लॉरेंस बिश्नोई गैंग के शूटर की मदद करने वाला महफूज गिरफ्तार, दीपक बॉक्सर का पासपोर्ट बनवाने का मामला

Thu, 14 Mar 2024 11:23 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद

सार

शार्प शूटर दीपक बॉक्सर का फर्जी पासपोर्ट बनवाने वाला महफूज खान और उसके साथी गिरफ्तार हो गया है। लॉरेंस बिश्नोई गैंग का शार्प शूटर है। आरोपियों के पास से दुबई में गोल्ड की तस्करी करने वाले संभल निवासी शातिर अपराधी ख्वाजा सारिक साठा के फर्जी पासपोर्ट की प्रति कॉपी भी बरामद हुई है। 
विज्ञापन
गिरफ्तार (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लॉरेंस बिश्नोई गैंग के शार्प शूटर दीपक बॉक्सर का फर्जी पासपोर्ट बनवाने वाला महफूज खान और उसके साथी अकरम को एसटीएफ ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से दुबई में गोल्ड की तस्करी करने वाले संभल निवासी शातिर अपराधी ख्वाजा सारिक साठा के फर्जी पासपोर्ट की प्रति कॉपी भी बरामद हुई है। पूछताछ में बताया कि ख्वाजा सारिक साठा का पासपोर्ट इन लोगों ने ही बनवाया था। एसटीएफ के दरोगा ने दोनों के खिलाफ डिलारी थाने में केस दर्ज कराया है।

विज्ञापन


एसटीएफ बरेली यूनिट के दरोगा राशिद अली ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि डिलारी क्षेत्र में फर्जी दस्तावेज के जरिए पासपोर्ट बनवाने वाला गिरोह सक्रिय है। बृहस्पतिवार को उन्होंने डिलारी क्षेत्र में डिलरा चौराहे के पास से दो संदिग्ध लोगों को पकड़ कर पूछताछ की। पकड़े गए आरोपी ने अपना नाम अकरम निवासी मोहल्ला शेखियान नूरी जामा मस्जिद नगर पंचायत ढकिया थाना डिलारी और दूसरे ने अपना नाम महफूज खान निवासी अगवानपुर थाना सिविल लाइंस बताया।

इनके पास से एयर इंडिया का टिकट, आधार कार्ड, दो मोबाइल और रुपये बरामद हुए हैं। महफूज के पास से संभल निवासी कुख्यात अपराधी ख्वाजा सारिक साठा के पासपोर्ट की फोटो कॉपी बरामद हुई है। ख्वाजा सारिक साठा दुबई में है। पूछताछ में दोनों ने स्वीकार कर किया है वह मोटी रकम लेकर फर्जी दस्तावेज से अपराधियों के पासपोर्ट बनवाते हैं। इस गैंग का सरगना महफूज बताया गया है। टीम के प्रभारी राशिद अली की तहरीर पर डिलारी थाने में केस दर्ज किया गया है। एसपी देहात संदीप कुमार मीना ने बताया कि गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपी कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिए गए हैं।
विज्ञापन


फर्जी पासपोर्ट से मैक्सिको भागा था गैंगस्टर दीपक बॉक्सर
मुरादाबाद। पिछले साल दिल्ली के बिल्डर अमित गुप्ता की हत्या के मामले में मैक्सिको से गिरफ्तार किए गए गैंगस्टर दीपक पहल उर्फ बॉक्सर ने मुरादाबाद के पते से पासपोर्ट बनवाया था। उसने अपना नाम रवि अंतिल दर्शाया और खुद को छजलैट के नत्था नगला गोपालपुर उर्फ कोकरपुर गांव निवासी बताया था। दीपक बॉक्सर का फर्जी पासपोर्ट फहफूज खान ने पांच हजार रुपये में बनवा कर दिया था। इसी पासपोर्ट के जरिए दीपक विदेश भागा गया था। इस मामले में दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने महफूज को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। जेल से जमानत पर छूटने के बाद महफूज फिर से सक्रिय हो गया था। अब उसे एसटीएफ ने दबोचा है।

दिल्ली के पते पर बनाया था ख्वाजा सारिक साठा का पासपोर्ट
एसटीएफ टीम के प्रभारी राशिद अली ने बताया कि संभल के नखासा थाना क्षेत्र के दीपा सराय ठंडी कोठी रोड निवासी ख्वाजा सारिक साठा का फर्जी पासपोर्ट भी महफूज खान ने बताया था। इस पासपोर्ट के जरिए ही ख्वाजा सारिक दुबई गया था। आरोपी ने दिल्ली के संत नगर के पते से पासपोर्ट बनवाया था। दिल्ली के राहुल ओझा नाम के व्यक्ति ने पासपोर्ट बनवाने में मदद की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें