बुधवार दोपहर सांसद डॉ. शफीकुर्रहमान बर्क को देखने मुरादाबाद पहुंचे सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सभी चर्चाओं पर विराम लगाते हुए साफ तौर पर गठबंधन होने की बात कही। हालांकि, उस वक्त उन्होंने ये साफ नहीं किया था कि कांग्रेस को कितनी सीटें मिलेंगी और किन सीटों पर कांग्रेस लड़ेगी।
लेकिन लखनऊ पहुंचकर उन्होंने सारी तस्वीर साफ कर दी। कांग्रेस के हिस्से में प्रदेश की 17 लोकसभा सीटें आईं। इसमें मंडल की सिर्फ अमरोहा लोकसभा सीट है। बाकी पांच सीटें सपा के खाते में गई है।
गठबंधन की तस्वीर साफ होने के साथ ही मुरादाबाद, रामपुर, संभल, बिजनौर और नगीना लोकसभा सीट से दावेदारी पेश करने वालों की कांग्रेस के टिकट चुनाव लड़ने की उम्मीद टूट गई है। यही हाल अमरोहा लोकसभा सीट से सपा के टिकट पर चुनाव लड़ने वाले दावेदारों का है।
संभल से डॉ. बर्क पहले ही घोषित हो चुके हैं उम्मीदवार
मंडल की छह लोकसभा सीटों में से पांच पर सपा चुनाव लड़ेगी। इसमें मुरादाबाद, रामपुर, संभल, बिजनौर, नगीना सीट शामिल है। इसमें से संभल लोकसभा सीट से वर्तमान सांसद डॉ. शफीकुर्रहमान बर्क को पार्टी पहले ही अपना उम्मीदवार घोषित कर चुकी है।
पिछले तीन लोकसभा चुनावों में सपा के प्रत्याशी
लोकसभा क्षेत्र 2009 2014 2019
मुरादाबाद हाजी रिजवान डॉ. एसटी हसन डॉ. एसटी हसन
रामपुर जयाप्रदा नसीर अहमद आजम खां -----
संभल इकबाल महमूद डॉ. शफीकुर्रहमान बर्क डॉ. बर्क
अमरोहा महबूब अली हुमैरा अख्तर ------
बिजनौर यशवीर शाहनवाज राणा --- -----
नगीना यशवीर सिंह यशवीर सिंह -----
नोट : 2019 के लोकसभा चुनाव में सपा-बसपा में गठबंधन था। अमरोहा, बिजनौर और नगीना सीट से बसपा के उम्मीदवार मैदान में थे।