फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आजम खां ने रामपुर सीट से किया नामांकन, समर्थकों की उमड़ी भीड़ देख बोले- जीत पक्की है

Tue, 02 Apr 2019 04:02 PM IST
राजेश सैनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रामपुर
विज्ञापन
रामपुर सीट से नामांकन दाखिल करने जाते हुए आजम खां
विज्ञापन

समाजवादी पार्टी के कद्दावर नेता आजम खां ने मंगलवार को भारी दल बल के साथ रामपुर सीट से नामांकन किया। सपा नेता आजम खां नामांकन के लिए जिला कार्यालय पहुंचे। रामपुर का चुनावी मुकाबला इस बार बेहद दिलचस्प हो गया है क्योंकि इस सीट से मौजूदा सांसद जया प्रदा भाजपा के टिकट पर चुनाव मैदान में डटी हैं। तो वहीं रामपुर को सपा नेता आजम खां का गढ़ माना जाता है और वह वर्तमान में रामपुर सीट से विधायक भी हैं।

विज्ञापन


नामांकन कार्यालय के लिए जैसे ही आजम खां अपने लश्कर के साथ जिला कार्यालय पहुंचे तो उनके समर्थक 'आजम जिंदाबाद' के नारे लगाने लगे। अपने समर्थकों के बीच आजम भी जोश से लबरेज नजर आए। उन्होंने समर्थकों से अपनी जीत का दावा किया। 

इसके बाद जोश से भरपूर आजम खां ने अपना नामांकन दाखिल किया। नामांकन के बाद जैसे ही आजम बाहर आए उनके समर्थक एकबार फिर जोरशोर से नारेबाजी करने लगे और इसके बाद आजम का काफिला वहां से रवाना हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें