फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेसी नेता फैसल खां ने लगाया आजम पर भड़काऊ भाषण देने का आरोप, डीएम-एसपी से की शिकायत

Tue, 02 Apr 2019 11:49 AM IST
sapna singla न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रामपुर
विज्ञापन
azam khan - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

कांग्रेस अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष फैसल खां लाला ने डीएम-एसपी को शिकायती पत्र दिया है। जिसमें सपा-बसपा गठबंधन प्रत्याशी मोहम्मद आजम खां पर भड़काऊ भाषण देने का आरोप लगाते हुए जांच कर कार्रवाई की मांग की गई है।

विज्ञापन


शिकायत के साक्ष्य के रूप में फैसल लाला ने मोहम्मद आजम खां के 29 मार्च 2019 को सपा कार्यालय पर दिए गए भाषण की वीडियो क्लिप दी है। आरोप है कि भाषण में आजम खां रामपुर में तैनात कई अधिकारियों पर माहौल खराब करने बात कह रहे हैं। फैसल लाला ने शिकायत की है कि इस तरह भाषण सार्वजनिक मंचों से देकर आजम खां न सिर्फ चुनाव आयोग को दबाव में लेना चाहते हैं बल्कि जनता को उकसाकर इन अधिकारियों पर हमला कराने के प्रयास में हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन


कहा है कि आजम खां पूर्व के चुनावों में भी इसी तरह भाषण देकर देश का माहौल खराब कर चुके हैं, जिस पर माननीय चुनाव आयोग ने 2014 लोकसभा चुनाव में आजम खां के भाषणों पर रोक भी लगाई थी। फैसल लाला ने आजम खां के भाषणों पर रोक लगाने और उनके खिलाफ उचित धाराओं में मुकदमा दर्ज कराकर कानूनी कार्रवाई किए जाने की मांग की है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें