फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad Lockdown के बाद आम उपभोग की दुकानों पर उमड़ी भीड़, फोर्स के साथ सड़को पर उतरे डीएम और एसएसपी

Mon, 23 Mar 2020 06:05 PM IST
Mohit Mudgal अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
विज्ञापन
मुरादाबाद लॉकडाउन - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

यूपी के मुरादाबाद में कोरोना वायरस से लड़ने के लिए जनता कर्फ्यू के बाद सोमवार को मुरादाबाद में लोकडाउन रहा। इसमें मेडिकल स्टोर, किराना की दुकान, दूध डेयरी फल सब्जी की दुकान है आदि खुली रहीं। इन आवश्यक वस्तुओं की दुकानों पर लोगों की भारी भीड़ उमड़ आई। सड़कों पर आवागमन शुरू में कम रहा लेकिन भीड़ ज्यादा बढ़ने पर जिला अधिकारी राकेश कुमार सिंह और एसएसपी अमित पाठक फोर्स सहित सड़कों पर उतर आए और राहगीरों को रोककर पूछताछ की।

विज्ञापन


प्रशासन ने लॉकडाउन को सफल बनाने के लिए लोगो से शक्ति से साथ नियमों का पालन करने को कहा । दोपहर बाद पुलिस ने दुकानों को बंद कराना शुरू कर दिया था ।लोगों ने फल, सब्जी मंडी में जमकर खरीददारी की । एटीएम और बैंक शाखाओं में काफी भीड़ रही। हालांकि बसें वह ट्रेनें न चलने से यहां पूरी तरह लॉक डाउन रहा।

चौराहे और सड़कें सूनी रही। मुख्य बाजार पूरी तरह से बंद रहे। उधर नगर निगम की टीम भी मुख्य इमारतों में सैनिटाइज करने में जुटी रही। सभी अस्पतालों की ओपीडी बन रही लेकिन इमरजेंसी सेवाएं खुली रही। आईजी रमित शर्मा ने पूरे जोन में पत्र लिखकर यह निर्देश दिए हैं कि अखबार वितरण की गाड़ियों  को रोका ना जाए और अखबार बांटने में किसी तरह का व्यवधान न पैदा हो।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें