फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खबरदार! लोड बढ़ा तो चुकाना पड़ेगा दोगुना बिल

Thu, 03 Nov 2016 01:46 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद
विज्ञापन
बिजली - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
कम लोड स्वीकृत कराकर ज्यादा लोड यूज करने वाले बिजली उपभोक्ताओं के लिए ये खतरे की घंटी है। ऐसे उपभोक्ताओं को अब दोगुना बिल चुकाना पड़ेगा। मसलन यदि आपके मीटर का लोड एक किलोवाट है और आप एक दिन या एक मिनट के लिए भी स्वीकृत लोड से अधिक लोड चलाते हैं तो आपके घर में लगा बिजली मीटर महकमे को इस चोरी की चुगली कर देगा।
विज्ञापन


इसके बाद आपका निर्धारित चार्ज तो डबल हो ही जाएगा आपके बिल में खुद ब खुद जुर्माना भी जुड़कर आ जाएगा। बिजली विभाग के पास अब ऐसे उपकरण हैं जिनसे पता चल जाता है कि किस कनेक्शन पर स्वीकृत लोड से अधिक विद्युत कंजंप्शन हो रहा है।

दरअसल कम बिल के चक्कर में ज्यादातर लोग बिजली कनेक्शन लेते वक्त एक किलोवाट तक का ही लोड स्वीकृत कराते हैं। बिजली विभाग के इंकार करने पर लोग तर्क देते हैं कि उनका यूज कम है, घर में उपकरण कम हैं इसलिए उन्हें सिर्फ एक किलोवाट का ही कनेक्शन चाहिए। 
विज्ञापन


लेकिन कनेक्शन लेते ही एक किलोवाट लोड पर अमूमन दो किलोवाट का लोड चलाया जाता है। अभी तक इसका पता नहीं चलता था। लोड मापने के लिए महकमे को चेकिंग करनी पड़ती थी। लेकिन अब बिजली मीटर खुद लोड के बारे में बता देता है।

बिजली विभाग के पास इस तरह की इलेक्ट्रानिक डिवाइस हैं जो मीटर को स्कैन करके पूरे महीने के लोड की रिपोर्ट बता सकती हैं। इसके अलावा लोड बढ़ते ही मीटर ऑटोमैटिक बढ़े लोड को रिकार्ड कर रीडिंग के वक्त बता देता है। 

लिहाजा यदि किसी भी घर - दुकान या फैक्ट्री में स्वीकृत लोड से अधिक लोड चलाया जाता है तो वह तुरंत बिजली विभाग को पता चल जाता है। अब यदि आप एक किलो वाट के कनेक्शन पर एक किलोवाट से थोड़ा सा भी अधिक लोड चलाते हैं तो तय मानिए कि आपका बिल दो किलोवाट के कनेक्शन का आएगा और आपको पैनाल्टी अलग से देनी होगी। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें