फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रांसफार्मर के करंट से लाइनमैन की दर्दनाक मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। कटघर थानाक्षेत्र के देहरी गांव में मंगलवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। फाल्ट की मरम्मत कर रहे लाइनमैन की ट्रांसफार्मर से करंट लगने के कारण मौके पर ही मौत हो गई। इसके आधे घंटे बाद तक लाइनमैन का शव खंभे पर लटका रहा और बुरी तरह झुलस गया। बिजलीघर से शटडाउन होने के बाद बिजलीकर्मियों ने शव को उतारा। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई।
विज्ञापन

एसडीओ और जेई भी अन्य स्टाफ के साथ मौके पर पहुंच गए। भोजपुर थानाक्षेत्र के गांव गोट बीजना निवासी हरिओम (25) कटघर थाना क्षेत्र के पीतल नगरी बिजली घर में संविदा लाइनमैन के पद पर कार्यरत थे। मंगलवार की दोपहर तकरीबन एक बजे वह देहरी गांव में विद्युत पोल पर रखे ट्रांसपार्मर को ठीक कर रहे थे। इस दौरान अचानक करंट प्रवाहित हो गया। भीषण करंट की चपेट में आने से लाइनमैन बुरी तरह झुलस गए और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। सप्लाई बंद होने के बाद विद्युतक्रमियों ने खंभे से शव को उतारा और जिला अस्पताल लेकर भागे। वहां डॉक्टरों ने हरिओम को मृत घोषित कर दिया। जानकारी मिलते ही मृतक के परिजन बदहवास हालत मे जिला अस्पताल पहुंचे। उनके बड़े भाई प्रदीप ने बताया कि हरिओम का विवाह दो वर्ष पहले ताजपुर माफी निवासी मोनिका से हुआ था। उनकी पांच माह की एक बेटी है। लाइनमैन की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं पीतलबस्ती के उपखंड अधिकारी राजवीर कटारिया का कहना है कि हरिओम शटडाउन लेकर फाल्ट की मरम्मत के लिए गए थे। करंट कैसे प्रवाहित हुआ इसकी जांच कराई जाएगी। उन्होंने कहा कि कभी कभी ट्रांसफार्मर में रिवर्स करंट की समस्या उत्पन्न हो जाती है। इसके अलावा यदि बिजलीघर स्तर पर कोई चूक हुई है तो संबंधित के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। हालांकि जिस समय हादसे की सूचना मिली थी, उस समय सप्लाई बंद थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें