फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोहम्मद मुस्तफा की सीरत पर रोशनी, देश में अमन-चैन की हुई दुआ

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। मर्कजी जमीयते अहले सुन्नत की ओर से चल रही तीन दिनी तकरीर का बुधवार समापन हो गया।
विज्ञापन

शहर की लाल मस्जिद में चल रही इस महफिल में शहर के मशहूर नात ख्वां व शायर इरफान अशरफी, जहीन अशरफी, महफूज आलम अशरफी, शाह आलम अशरफी, अहमद मियां उस्मानी ने नात-ओ-मनकबत का नजराना पेश किया। अंत में उत्तराखंड से आए हजरत अल्लामा मौलाना मुफ्ती अशरफ ने खिताब करते हुए हजरत मोहम्मद मुस्तफा की सीरत के कुछ पहलू मौजूदा हालात पर पेश कर लोगों से उस पर अमल करने का संकल्प लिया।
विज्ञापन

महफिल के अंत में शहर की आवाम के साथ-साथ खुसूसी तौैर पर इंतजामिया कमेटी का भी शुक्रिया अदा किया गया। साथ ही मुल्क में आपसी भाईचारा बनाए रखने और तरक्की की दुआ की गई। महफिल की सदारत मंसूर उस्मानी ने, सरपरस्ती मुफ्ती-ए-शहर अब्दूुल मन्नान कलीमी ने की। इस मौके पर कमेटी के कन्वीनर मोहम्मद मुनव्वर अकरमी, रईस अहमद, मौलाना अकरम, तारिक, आसिफ, सालिक, हफीज, काशिफ शाने आलम आमिर आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें