फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: अधिवक्ता भाइयों की गिरफ्तारी पर वकीलों की हड़ताल, नहीं किया न्यायिक कार्य

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। अधिवक्ता सुनील कुमार धवन और उनके भाई सुधीर कुमार धवन की गिरफ्तारी के विरोध में शुक्रवार को वकीलों ने हड़ताल कर दी और न्यायिक कार्य नहीं किया। बार अध्यक्ष आनंद मोहन गुप्ता का कहना है कि दीवानी वाद के मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर दोनों भाइयों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है जबकि ऐसे ही दूसरे मामले में स्टे है।
विज्ञापन

सिविल लाइंस थाने के एसएसआई हरेंद्र सिंह ने 12 जुलाई को कोतवाली के मंडी चौक वल्लभ मोहल्ला निवासी सुधीर कुमार धवन, उनके भाई सुनील कुमार धवन, सुमित धवन और उनके भाई अंकित धवन, सुधा टंडन, विपिन कुमार और दिल्ली के शालीमार बाग निवासी बीना तलवार और अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी, जिसमें बताया गया था कि एसएसपी आवास की 15.30 एकड़ जमीन अंग्रेजी शासनकाल (1927) से सरकारी अभिलेखों में आईपीएस हाउस नाम से दर्ज है, लेकिन आरोपियों ने इस जमीन को अपनी संपत्ति बताने के लिए जाली दस्तावेज तैयार कराने के बाद कोर्ट और प्रशासन को गुमराह कर 2005 से 2024 तक पुलिस विभाग से 28.45 लाख रुपये किराये के रूप में वसूल लिए थे। इस मामले में बृहस्पतिवार को सिविल लाइंस थाने की पुलिस ने कोतवाली के मंडी चौक वल्लभ मोहल्ला निवासी सुधीर कुमार धवन (67) और सुनील कुमार धवन (63) को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया था, जहां से दोनों जेल भेज दिए गए थे। दि बार एसोसिएशन एंड लाइब्रेरी के अध्यक्ष आनंद मोहन गुप्ता का कहना है कि दोनों भाई सीनियर अधिवक्ता हैं। दीवानी वाद का मामला था लेकिन पुलिस ने इस मामले में प्राथमिकी दर्ज की। इससे पहले भी इनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी। उस प्राथमिकी पर हाई कोर्ट ने रोक लगा दी थी। इसी विरोध में शुक्रवार को अधिवक्ता हड़ताल पर रहे और न्यायिक कार्य नहीं किया। उधर, एसपी सिटी कुमार रण विजय सिंह का कहना है कि इस मामले में एसआईटी ने जांच की थी। एसआईटी की जांच रिपोर्ट के बाद ही प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तारी की गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें