फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: गुरु हरिकिशन साहिब के प्रकाश पर्व पर हुआ अमृत कीर्तन समागम

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। आठवें पातशाह धन-धन श्री गुरु हरिकिशन साहिब जी के प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में शुक्रवार को ताड़ीखाना स्थित गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा में भव्य अमृत कीर्तन समागम का आयोजन हुआ। श्रद्धालुओं ने गुरुद्वारे पहुंचकर गुरु चरणों में मत्था टेका और गुरबाणी का श्रवण किया।
विज्ञापन

समागम का शुभारंभ गुरबाणी पाठ और अरदास से हुआ। इसके बाद हिमाचल प्रदेश के चंबा से आए प्रसिद्ध रागी जत्था भाई कमलदीप सिंह ने मधुर गुरबाणी कीर्तन प्रस्तुत कर संगत को भावविभोर कर दिया। पूरे दीवान हॉल में श्रद्धा और भक्ति का माहौल रहा तथा संगत ने वाहेगुरु का सिमरन करते हुए गुरु साहिब की शिक्षाओं पर चलने का संकल्प लिया।
गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा के प्रधान जसप्रीत सिंह खुराना ने गुरु हरिकिशन साहिब के जीवन और मानव सेवा के संदेश पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि गुरु साहिब ने करुणा, सेवा और मानवता की अद्भुत मिसाल कायम की। उन्होंने संगत से गुरु की शिक्षाओं को दैनिक जीवन में अपनाने का आह्वान किया। गुरुद्वारा के सेक्रेटरी तेजिंदर सिंह ने समागम में शामिल संगत, रागी जत्थे और सभी सेवादारों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजन समाज में प्रेम, भाईचारा और आध्यात्मिक चेतना को मजबूत करने का कार्य करते हैं। समागम के बाद अटूट लंगर वितरित किया गया। इसमें श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम का समापन अरदास के साथ हुआ। इस अवसर पर प्रबंधक कमेटी के प्रधान जसप्रीत सिंह, सेक्रेटरी तेजिंदर सिंह, राजेंद्र सिंह, जीत सिंह, चरणजीत सिंह, स्वर्ण सिंह, हरप्रीत सिंह, जोगिंदर सिंह, हर सेवक सिंह व गुरप्रीत सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें