फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: भ्रष्टाचार के खिलाफ वकीलों ने खोला मोर्चा

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। कचहरी में व्याप्त भ्रष्टाचार को समाप्त कराने के लिए वकीलों ने मोर्चा खोल दिया है। सोमवार को आयोजित जनरल हाउस में न केवल न्यायिक अधिकारियों को चिह्नित किया गया बल्कि अदालतों में कार्य करने वाले न्यायिक कर्मचारियों को भी हाउस के माध्यम से चिह्नित करते हुए उनके खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।
विज्ञापन


दि बार एसोसिएशन एंड लाइब्रेरी के तत्वावधान में सोमवार को बार अध्यक्ष प्रदीप सिन्हा उर्फ बबली की अध्यक्षता में जनरल हाउस बुलाया गया था। जिसका संचालन महासचिव अभिषेक भटनागर ने किया। वक्ताओं के रूप में बोलते हुए राकेश जौहरी ने कहा कि कचहरी मुरादाबाद में भ्रष्टाचार चरम सीमा पर पहुंच गया है। अब अदालत में बैठे हुए न्यायिक अधिकारी किसी भी अधिवक्ता की बहस में रुचि नहीं रखते हैं। उनकी रुचि मात्र भ्रष्टाचार में सिमट कर रह गई है। बार के पूर्व अध्यक्ष अमीर ऊल हसन जाफरी ने कहा कि बार की कमजोरी के कारण ही आज न्यायालयों में भ्रष्टाचार हावी हो गया है। यदि हम सब मिलकर इसे गंभीर से लें तो कोई भी कर्मचारी या अधिकारी भ्रष्टाचार नहीं कर सकता।
बार अध्यक्ष प्रदीप सिन्हा उर्फ बबली ने कहा कि हमारी बार एक सशक्त बार है। हमें अफसोस इस बात का है कि कचहरी में पिछले कुछ सालों में भ्रष्टाचार अत्यधिक व्याप्त हो गया। जिसे रोकने के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। उन्होंने बताया कि कुछ न्यायिक अधिकारी और कर्मचारियों को चिह्नित कर लिया गया है। जिनके खिलाफ जल्द ही जनपद न्यायाधीश को अवगत कराया जाएगा। यदि एक सप्ताह के भीतर ऐसे अधिकारियों और कर्मचारियों ने अपनी कार्यशैली नहीं बदली तो उनके खिलाफ हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस और अन्य सक्षम अधिकारियों को भी सूचित किया जाएगा
विज्ञापन

बार के महासचिव अभिषेक भटनागर ने कहा कि हम न केवल अधिवक्ताओं के हित को ध्यान रखते हुए भ्रष्टाचार का विरोध कर रहे हैं बल्कि वादकारियों के साथ हो रहे अन्याय के खिलाफ भी लड़ाई लड़ते चले आ रहे हैं। जनरल हाउस में संजय यादव, आदित्य श्रीवास्तव, यासीन मलिक, महेश चंद त्यागी, संजय सोनी, आदेश श्रीवास्तव, संजीव मोहन सक्सेना, गौरव भटनागर, सुरेश चंद गुप्ता, त्रिलोक चंद दिवाकर, कमाल अख्तर, आदि ने अपने विचार व्यक्त किए। संवाद



आज भी रहेगी हड़ताल
दी बार एसोसिएशन एंड लाइब्रेरी के महासचिव अभिषेक भटनागर ने बताया कि मंगलवार को दुर्गा अष्टमी के उपलक्ष्य में अधिकतर अधिवक्ता व्रत एवं पूजन करते हैं। इस कारण अधिवक्ता न्यायिक कार्य नहीं करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें