फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: मारपीट के आरोपियों पर कार्रवाई न होने पर सफाईकर्मियों का नगर आयुक्त कार्यालय पर प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। सफाई कार्य को लेकर काली माता मंदिर के सेवादारों व नगर निगम के सफाई कर्मचारियों के बीच हुई मारपीट का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। स्थानीय निकाय सफाई मजदूर संघ व नगर निगम कर्मचारी संघ ने संगठन की ओर से 72 घंटे के दिए गए अल्टीमेटम के बावजूद आरोपियों की गिरफ्तारी न होने के विरोध में पदाधिकारियों नगर आयुक्त कार्यालय पर प्रदर्शन कर अपर नगर आयुक्त अतुल कुमार को ज्ञापन दिया। अपर नगर आयुक्त अतुल कुमार द्वारा सफाईकर्मियों के ज्ञापन पर 21 अप्रैल तक विधिक कार्रवाई के दिए गए का आश्वासन के बाद सफाईकर्मियों ने अपना आंदोलन स्थगित कर दिया है।
विज्ञापन

शहर की काली माता मंदिर के पास गन्ना रस का ठेला लगाने वाले दो लोगों पर गंदगी फैलाने का आरोप लगाते हुए निगम की प्रवर्तन दल टीम ने 10 अप्रैल को जुर्माना वसूल किया था। इस बात को लेकर निगम की प्रवर्तनदल टीम व मंदिर के सेवादारों से विवाद हो गया था। मौके पर पहुंचे सफाईकर्मियों से सेवादारों की मारपीट हो गई थी। इसमें के बीच विवाद व मारपीट हो गई थी। जिसमें कई सफाईकर्मी घायल हो गए थे। सफाईकर्मियों ने घटना के खिलाफ मुगलपुरा थाने में तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी। 12 अप्रैल को सफाई कर्मचारी संगठन व नगर निगम कर्मचारी संगठन की ओर से संयुक्त रूप से एसएसपी को संबोधित ज्ञापन नगर आयुक्त को देकर 72 घंटे में आरोपियों के खिलाफ मुकदमा व गिरफ्तारी की मांग की थी। ऐसा न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
अल्टीमेटम की मियाद खत्म होने पर सोमवार को सफाई कर्मचारी व नगर निगम कर्मचारी संगठन से जुड़े पदाधिकारी व कार्यकर्ता नगर आयुक्त के कैंप कार्यालय पीलीकोठी पर एकत्र हुए तथा वहां प्रदर्शन के बाद अपर नगर आयुक्त अतुल कुमार को ज्ञापन दिया। वार्ता के दौरान कर्मचारी नेताओं ने आरोपियों पर कार्रवाई न होने पर आंदोलन शुरू करने की चेतावनी दी। अपर नगर आयुक्त ने त्योहार व मतदान का हवाला देते हुए ज्ञापन पर 21 अप्रैल को विधिक कार्रवाई का लिखित आश्वासन दिया। जिसके बाद कर्मचारी संगठनों ने तब तक के लिए अपना आंदोलन स्थगित कर दिया है।
विज्ञापन

इस मौके पर स्थानीय निकाय सफाई मजदूर संघ के अध्यक्ष ओमीलाल वाल्मीकि, राजू भाई आंबेडकर, अरविंद कुमार, मोहम्मद सुबहान, मोहित चौहान, लल्लाबाबू द्रविड़, मुरारीलाल शेषन, नीरज पराशर समेत कई सफाई कर्मचारी नेता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें