फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भू-उपयोग बदलने का प्रस्ताव एमडीए बोर्ड की बैठक में होल्ड

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। मुरादाबाद विकास प्राधिकरण बोर्ड की बैठक में भू-उपयोग बदलने का प्रस्ताव होल्ड कर दिया गया। लैंड यूज चेंज के तीन में से दो प्रस्तावों को परीक्षण के बाद बोर्ड की अगली बैठक में रखा जाएगा। जबकि एक प्रस्ताव को कमिश्नर ने अस्वीकृत कर दिया। महायोजना 2021 के बाद लैंड यूज चेंज का प्रस्ताव एमडीए की मंशा पर सवाल खड़े करता है।
विज्ञापन

शुक्रवार को आयुक्त सभागार में कमिश्नर वीरेंद्र कुमार सिंह की अध्यक्षता में मुरादाबाद विकास प्राधिकरण बोर्ड की बैठक हुई। बैठक में सदस्यों के सामने 18 प्रस्ताव रखे गए। चर्चा के बाद सदस्यों ने आठ प्रस्तावों का अनुमोदन कर दिया। जबकि चर्चा के बाद दस प्रस्तावों को अगली बैठक तक के लिए टाल दिया गया। एमडीए तीन भूमियों का उपयोग भी बदलने जा रहा था। इसका प्रस्ताव भी बोर्ड की बैठक में रखा गया था। इनमें मुरादाबाद महायोजना 2021 की तीन भूमियों के उपयोग बदलने के भी प्रस्ताव थे। तीनों निजी भूमि हैं। चर्चा के बाद कमिश्नर ने दो भू-उपयोग के प्रस्ताव होल्ड कर दिया। दोनों भूमियों के आसपास स्थित क्षेत्र के भू-उपयोग केपरीक्षण के बाद प्रस्ताव को अगली बैठक में रखने का निर्णय लिया गया। एक भू-उपयोग के प्रस्ताव को बोर्ड ने अस्वीकृत कर दिया। लैंड यूज चेंज के प्रस्ताव एमडीए की मंशा पर भी सवाल खड़ा करते हैं। क्योंकि महायोजना-2021 बनने के बाद भू-उपयोग नहीं बदला जा सकता है। फिलहाल एमडीए बोर्ड की बैठक में रखे गए तीन भू-उपयोग के प्रस्ताव चर्चा का विषय बने हुए हैं।
- मुरादाबाद विकास प्राधिकरण बोर्ड की बैठक में तीन भू-उपयोग प्रस्ताव रखे गए थे। तीनों निजी भूमि के प्रस्ताव थे। इन्हें बोर्ड से स्वीकृति नहीं मिल पाई। स्वीकृति मिलने के बाद प्रस्ताव शासन को भेजा जाता है। शासन ही अंतिम निर्णय लेता है।
विज्ञापन

- सर्वेश कुमार गुप्ता, सचिव, मुरादाबाद विकास प्राधिकरण
भू-उपयोग के थे तीन प्रस्ताव
- ग्राम छावनी के गाटा संख्या 470, ये प्रस्ताव अगली बैठक में प्रस्तुत होगा
- ग्राम मुस्तफाबाद एहतमाली के गाटा संख्या-196/3, ये प्रस्ताव अगली बैठक में प्रस्तुत होगा
- ग्राम गांगन वाली मैनाठेर तहसील मुरादाबाद के गाटा संख्या-1004/2 क्षेत्रफल 0.105 हेक्टेयर, इस प्रस्ताव को अस्वीकृत कर दिया गया
लैंड यूज चेंज केलिए देनी होती इंपैक्ट फीस
मुरादाबाद। प्राधिकारण भविष्य की योजना बनाता है। इसमें भूमि का उपयोग तय होता है, क्या कहां बनना है, आवासीय, कृषि और व्यावसायिक भूमि सब निर्धारित होती है। मुरादाबाद का मास्टर प्लान 2021 बन चुका है। मास्टर प्लान के बाद लैंड यूज बदलवाने के लिए इंपैक्ट फीस देनी होती है, जो भूमि की कीमत का 25 प्रतिशत होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें