फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kundarki accident: बैंक मैनेजर सहित तीन की मौत में टैंकर चालक पर केस, ड्यूटी जाने के दौरान हुआ था हादसा

Wed, 15 May 2024 12:07 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, कुंदरकी (मुरादाबाद)

सार

कुंदरकी में हुए टैंकर आर कार की टक्कर में बैंक मैनेजर समेत तीन लोगों की मौत हो गई थी। इस मामले में टैंकर चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। तीनों कर्मचारी मुरादाबाद से चंदौसी ड्यूटी करने जा रहे थे। 
विज्ञापन
कुंदरकी में हुए हादसे में क्षतिग्रस्त वाहन - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुरादाबाद-आगरा हाईवे पर गांव डोमघर के पास सोमवार सुबह 7:40 बजे हुए हादसे में पुलिस ने टैंकर चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। हादसे में कार सवार एक्सिस बैंक की चंदौसी ब्रांच के मैनेजर सौरभ श्रीवास्तव, कैशियर दिव्यांशु भारद्वाज और निजी फाइनेंस कंपनी के डिप्टी मैनेजर अमित राणा की मौत हो गई।

विज्ञापन


तीनों लोग मुरादाबाद से ड्यूटी करने के लिए चंदौसी जा रहे थे। अमित राणा के साले दीपक कुमार ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। मंगलवार को तीनों का अंतिम संस्कार कर दिया गया। लखनऊ के कृष्णानगर क्षेत्र के सिंधुनगर निवासी सौरभ श्रीवास्तव (40) चंदौसी स्थित एक्सिस बैंक की ब्रांच में मैनेजर थे।
 
वह मुरादाबाद के सिविल लाइंस क्षेत्र में आकाश अपार्टमेंट के फ्लैट में पत्नी और बेटी के साथ किराए पर रहते थे। वहीं फिरोजाबाद के टुंडला थाना क्षेत्र कदोरा कनवारा निवासी दीव्यांशु भारद्वाज (32) इसी ब्रांच में कैशियर थे।
विज्ञापन


वह मुरादाबाद में बुधबाजार में किराये पर रहते थे। मुरादाबाद के मझोला थाना क्षेत्र स्थित खुशहालपुर प्रीत विहार चमुंडा मंदिर वाली गली निवासी अमित राणा (38) भी निजी इंश्योरेंस कंपनी में डिप्टी मैनेजर थे। वह चंदौसी में एक्सिस ब्रैंक की ब्रांच में बैठते थे।

सोमवार सुबह तीनों कार से चंदौसी ड्यूटी पर जा रहे थे। मुरादाबाद-अलीगढ़ हाईवे पर कुंदरकी थाना क्षेत्र में डोमघर गांव में पहुंची, इसी दौरान कार के सामने एक बंदर आ गया। जिसे बचाने के प्रयास में कार अनियंत्रित होकर गई और सामने से आ रहे टैंकर से जा टकराई।

इसके बाद कार सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई। हादसे में तीनों की मौके पर ही मौत हो गई।अमरोहा जिले के नौगांवा सादात थाना क्षेत्र के गांव रामपुर जुन्नारदार निवासी अमित राणा के साले दीपक कुमार ने टैंकर चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। 
विज्ञापन


टैंकर चालक पर तेजी और लापरवाही से गैस टैंकर चलाने का आरोप लगाया है। इंस्पेक्टर संजय कुमार पांचाल ने बताया कि गैस टैंकर चालक की तलाश जारी है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें