फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कु ट्टू के आटे की पकौड़ी-कचौड़ी खाने से 24 लोगों की हालत बिगड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
धनारी और बाघऊ में कुट्टू के आटे की पकौड़ी-कचौड़ी खाने से चार परिवारों के 24 लोगों की हालत बिगड़ गई। उल्टी, दस्त और चक्कर आने की शिकायत के बाद सभी को इलाज के लिए निजी अस्पताल और सीएचसी गुन्नौर में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत में सुधार है। एसडीएम गुन्नौर ने इस मामले में खाद्य विभाग को जांच के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

धनारी थाने के सामने रहने वाले राम बाबू शर्मा के घर में नवरात्र के पहले दिन शनिवार की शाम कुट्टू के आटे की कचौड़ी बनी थी। सभी लोग खाकर सो गए। रविवार को सुबह परिवार के लोग उठे तो उन्हें उल्टी और दस्त होने लगे। चक्कर आने और आंखों में जलन की शिकायत भी होने लगी। इसके बाद रामबाबू, उनकी पत्नी फुलवती शर्मा, पुत्र संकेत, संजीव और पुत्रवधू ऋची शर्मा को उपचार के लिए सीएचसी गुन्नौर भर्ती कराया गया, जहां सभी के स्वास्थ्य में सुधार है। इनके अलावा शनिवार की शाम गांव धनारी की पूर्व प्रधान सुखलेश वार्ष्णेय के परिवार में भी कुट्टू के आटे से पकौड़ी बनी था। रविवार सुबह उठने पर उनके परिवार के सभी सदस्यों को भी उल्टी, दस्त, चक्कर आने की शिकायत हुई। इसके बाद पूर्व प्रधान सुखलेश, उनके पति दिनेशचंद, पुत्र अतुल कुमार, अंकित कुमार, पुत्रवधू शिल्पी, संध्या, राजकुमारी और बेटी अर्शिका का निजी चिकित्सक के यहां उपचार कराया गया। बाद में सभी को सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत में सुधार है।
दूसरी ओर गुन्नौर तहसील क्षेत्र के गांव बाघऊ निवासी लक्ष्मी नारायण व सत्यराम के घर में शनिवार को परिजनों ने नवरात्र का व्रत रखा था शाम के समय परिजनों ने कुट्टू के आटे की पकौड़ी बनाकर खाई थी। रविवार की सुबह जब सभी लोग उठे तो उल्टी दस्त वह चक्कर आने की शिकायत हुई। पकौड़ी खाने से बीमार हुए लक्ष्मी नारायण के बेटे रोहित, मोहित, बेटी विष्वी, पत्नी मीना और सत्यराम के बेटे कल्लू, बेटी गीता, खुशबू, डौली, भाई सत्येंद्र कुमार, भतीजी क्रांति, अंजलि और भतीजे संजय को निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें