फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरु तेग बहादुर जी के 400वें प्रकाश पर्व पर हुआ कीर्तन

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। सिखों के नवम गुरु तेग बहादुर जी के 400 वें प्रकाश पर्व के अवसर पर कीर्तन दरबार का आयोजन हुआ। लाल बाग स्थित प्राचीन गुरु तेग बहादुर गुरुद्वारा में दरबार साहिब अमृतसर से पधारे हजूरी जत्था भाई गुरदेव सिंह और उनके साथियों ने गुरुवाणी से संगत को निहाल किया। साथ ही गुरु जी के धर्म की रक्षा के लिए दिए गए बलिदान का स्मरण किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि कमिश्नर आंजनेय कुमार सिंह ने पहुंच कर गुरु घर का आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर गुरुद्वारा प्रबंध कमेटी ने उन्हें सरोपा एवं स्मृतिचिह्न देकर सम्मानित किया। साथ ही केके मिश्रा, डॉ. राजीव कुमार, प्रिया अग्रवाल, धर्मेंद्र नाथ मिश्रा को भी सरोपा एवं स्मृतिचिह्न देकर सम्मानित किया गया। भव्य कीर्तन दरबार के बाद गुरु का अटूट लंगर बरता गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में गुरुद्वारा समिति के प्रधान गुरुप्रीत सिंह दुआ, सचिव तेजेंद्र सिंह चिंकू, हरबंस सिंह चड्ढा, गुरजीत सिंह चड्ढा, अमरजीत सिंह, गुरमीत सिंह, राजेंद्र सिंह, भूपेंद्र सिंह बाली, मनजीत सिंह आदि का योगदान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें