फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: प्रदेशीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता में कांठ के खिलाड़ियों का दबदबा

विज्ञापन
विज्ञापन
कांठ। नगर स्थित महर्षि दयानंद इंटर कॉलेज पट्टी मौढ़ा के खिलाड़ियों ने प्रयागराज में हुई प्रदेश स्तरीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए क्षेत्र का नाम रोशन किया है। अंडर-19 बालक वर्ग में मुरादाबाद मंडल की टीम ने पहली बार दूसरा स्थान प्राप्त कर रजत पदक प्राप्त किया।
विज्ञापन

बुधवार को महर्षि दयानंद इंटर कॉलेज के खेल शिक्षक पदम सिंह ने बताया कि उनके निर्देशन में मुरादाबाद मंडल की टीम ने इस प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया। उनकी टीम ने प्रयागराज, कानपुर और मिर्जापुर मंडलों की टीमों को पराजित कर फाइनल में अपना स्थान बनाया। इसके बाद फाइनल मुकाबले में टीम का सामना गोरखपुर स्पोर्ट्स कॉलेज की टीम से हुआ, जिसमें मुरादाबाद मंडल की टीम ने दूसरा स्थान प्राप्त करते हुए रजत पदक जीता है।
टीम में वैभव चौधरी, प्रिंस चौहान, विनायक भारद्वाज, वैभव कुमार, विनायक राजपूत, वैभव, कार्तिक चौहान और उज्ज्वल वशिष्ठ शामिल रहे। बुधवार को प्रतियोगिता से लौटने पर कॉलेज पहुंचे विजयी छात्रों का अध्यक्ष अजय कुमार विश्नोई, प्रबंधक मुकेश माहेश्वरी और प्रधानाचार्य मदन सिंह ने खेल शिक्षक पदम सिंह सहित खिलाड़ियों का उत्साह वर्धन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें