मुरादाबाद। जुमा अलविदा की नमाज शांति पूर्ण ढंग से संपन्न करने के लिए पुलिस प्रशासन ने कमर कर ली है। जामा मस्जिद इलाके को पांच सेंटर में बांटने के साथ ही पुलिस कर्मियों की तैनाती कर दी है। बृहस्पतिवार को डीएम और एसएसपी ने जामा मस्जिद पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इसके बाद उन्होंने ड्यूटी में तैनात किए गए पुलिस कर्मियों को ब्रीफ किया। इस दौरान उन्हें ये भी बताया गया कि इस बार सड़क पर नमाज अदा नहीं की जाएगी। इसके लिए धर्मगुरुओं से भी सहयोग की अपील की।
जुमा अलविदा पर शहर की जामा मस्जिद पर सबसे ज्यादा नमाजी नमाज अदा करने पहुंचे हैं। इसके मद्देनजर अफसरों ने भी तैयारियां पूर्ण कर ली हैं। मस्जिद क्षेत्र को पांच सेक्टर में बांटा गया है। प्रत्येक सेक्टर में निरीक्षक को प्रभारी बनाया गया है। इसके अलावा सभी सीओ और थाना प्रभारियों को अपने क्षेत्र की मस्जिदों और उसके आसपास के क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करने के निर्देश दिए गए हैं। इसके अलावा जामा मस्जिद क्षेत्र में सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। इसके अलावा एक कंट्रोल रूम बनाया गया गया है। जहां से पुलिस कर्मी निगरानी करेंगे और हर एक गतिविधि पर नजर रखेंगे। इसके अलावा पांच सौ पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है।
अर्धसैनिक बल और पीएसी जवान भी तैनात किए गए हैं। इसके अलावा पुलिस की ओर से इस बार तैयारियां की गईं कि नमाज सड़क पर अदा नहीं की जाए। पुलिस अफसरों ने शहर इमाम से भी अपील कराई कि नमाजी मस्जिद परिसर में ही नमाज अदा करें। एसपी सिटी अखिलेश भदौरिया ने बताया कि मस्जिद कमेटी के पदाधिकारियों से वार्ता हो गई है। वह लोग परिसर के अंदर ही नमाज अदा करें।