फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेल मंत्री आज मुरादाबाद के सोनकपुर स्टेडियम में करेंगे जिम का उद़घाटन

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। उत्तर प्रदेश सरकार में खेल मंत्री उपेंद्र तिवारी राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार आज सोनकपुर स्टेडियम में जिम का उद्घाटन करके खिलाड़ियों को उसकी सौगात देंगे। जिम का उद्घाटन करने के बाद सर्किट हाउस में खेल, युवा कल्याण और पंचायती राज विभाग के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करेंगे।
विज्ञापन

सरकार द्वारा सोनकपुर स्टेडियम को 2019 में जिम की सौगात दी गई। जिसका उद्घाटन एक मार्च 2020 को उत्तर प्रदेश सरकार में खेल राज्य स्वतंत्र प्रभार मंत्री उपेंद्र तिवारी को करनी थी। लेकिन किसी वजह से वह नहीं आ पाए। अब मंगलवार को खेल मंत्री इसका उद्घाटन करेंगे। शासन ने स्टेडियम में एक्सरसाइज के लिए जिम की 37 मशीनें लगाई हैं। लेकिन जिम का उद्घाटन न होने की वजह से खिलाड़ियों को इसका फायदा नहीं मिल पा रहा था। अब इसका उद्घाटन होने के बाद उनको एक्सरसाइज करने के लिए बाहर के जिम में नहीं जाना पड़ेगा।
स्टेडियम में जिम के उद्घाटन होने का इंतजार खिलाड़ी एक साल से कर रहे थे। लेकिन कोरोना की वजह से विभागीय मंत्री उद्घाटन करने के लिए नहीं आ पाए थे। अब उद्घाटन के बाद खिलाड़ी इसका उपयोग कर सकेंगे। इससे उनकी तैयारियों में काफी लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- अनिमेष सक्सेना क्रीड़ा अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें