फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंटरमीडिएट : यूपी के शीर्ष 10 में मुरादाबाद के जतिन और संदीप

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट की प्रदेश की मेरिट में मुरादाबाद के जतिन राज और संदीप कुमार ने जगह बनाई है। दोनों महर्षि दयानंद इंटर कॉलेज कांठ के छात्र हैं। जतिन ने 500 में से 469 अंक हासिल कर प्रदेश की मेरिट में पांचवां स्थान हासिल किया जबकि संदीप कुमार 461 अंक पाकर दसवें स्थान पर रहे।
विज्ञापन

सफलता पर महर्षि दयानंद इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य मदन सिंह ने दोनों छात्रों को बधाई दी है। जतिन पूर्व राष्ट्रपति भारत रत्न डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम को आदर्श मानते हैं। उनका सपना भारतीय प्रशासनिक सेवा में अधिकारी बनना है। जबकि संदीप तिवारी भारतीय रक्षा अकादमी (एनडीए) के जरिये सेना में अधिकारी बनना चाहते हैं। जतिन को हिंदी में 96, अंग्रेजी में 87, गणित में 96, भौतिक विज्ञान में 91 और रसायन विज्ञान में 99 अंक मिले हैं। जबकि संदीप को हिंदी में 90, अंग्रेजी में 83, गणित में 97, भौतिक विज्ञान में 95 और रसायन विज्ञान में 96 अंक मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें