फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: आईटीएम ग्रुप के चेयरमैन हाजी शरीफुद्दीन पाशा का निधन

Thu, 02 Oct 2025 01:48 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
कुंदरकी। शिक्षाविद, पर्यावरणविद्, राजनीतिज्ञ एवं आईटीएम ग्रुप के चेयरमैन हाजी शरीफुद्दीन पाशा (73) का बुधवार सुबह साढ़े पांच बजे निधन हो गया, वह लंबे समय से बीमार चल रहे थे। निधन की सूचना पर कुंदरकी में उनके आवास से लोगों को तांता लगने शुरू हो गया। मरहूम हाजी शरीफुद्दीन पाशा बिलारी विधायक मोहम्मद फहीम इरफान के ससुर थे।
विज्ञापन

शरीफुद्दीन पाशा का राजनैतिक सफर पैतृक ग्राम चकफाजलपुर के ग्राम प्रधान के पद से शुरू हुआ था और वह वर्ष 1995 से लेकर 2000 तक चकफाजलपुर के प्रधान रहे थे और वर्ष 2002 में बसपा के सिंबल पर कुंदरकी विधान सभा का चुनाव लड़ चुके है लेकिन जीत नहीं पाए थे। वर्ष 2005 में रालोद के जिलाध्यक्ष बने,उस समय चौधरी अजित सिंह से पाशा जी के अच्छे सम्बंध रहे थे। साथ ही तुर्क कबाइल फ्रंट के संस्थापक सदस्य भी रहे। उत्तर प्रदेश ईंट विक्रेता समिति की प्रदेशाध्यक्ष की जिम्मेदारी भी संभाल चुके हैंं। शिक्षा स्तर उठाने के लिए सबसे पहले किसान प्राइमरी स्कूल की स्थापना की थी, इसके किसान पब्लिक इंटर कालेज, आईटीएम एकेडमी और वर्ष 2014 में आईटीएम डिग्री काॅलेज की स्थापना है। आईटीएम डिग्री कालेज कुंदरकी में एक मात्र डिग्री कालेज है। बुधवार की दोपहर में जामिया नईमिया अरबिया मुरादाबाद के मुफ्ती अय्यूब नईमी ने आईटीएम डिग्री कालेज परिसर में हाजी शरीफुद्दीन पाशा के जनाजे की नमाज अदा कराई।
दफीने में संभल सांसद जियाउर्रहमान बर्क, बिलारी विधायक फहीम इरफान, भाजपा शिक्षक विधायक डॉ.हरि सिंह ढिल्लो, कांठ विधायक कमाल अख्तर, पूर्व मंत्री हाजी अकबर हुसैन, कुंदरकी विधायक के प्रतिनिधि जयवीर सिंह, पूर्व मंत्री अकील उर रहमान खां, पूर्व सांसद वीर सिंह एडवोकेट, ऑल इंडिया कांग्रेस माइनोरिटी सेल के वाइस चेयरमैन अहमद खान, पूर्व विधायक हाजी रिजवान, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष फिजाउल्ला चौधरी, चेयरमैन जोया जुबैर आलम, सपा जिलाध्यक्ष जयवीर सिंह यादव , संभल सपा जिलाध्यक्ष असगर अली अंसारी, सपा जिला उपाध्यक्ष मोहम्मद उस्मान एडवोकेट, बसपा मंडल कॉर्डिनेटर रन विजय सिंह एडवोकेट, कांग्रेस प्रदेश सचिव रिजवान कुरैशी, बसपा जिलाध्यक्ष निर्मल सिंह सागर, असपा जिलाध्यक्ष प्रोफेसर सुमित कुमार, कांग्रेस पूर्व जिलाध्यक्ष असलम खुर्शीद, पूर्व सपा जिलाध्यक्ष राजीव सिंघल, ब्लॉक प्रमुख पति गुलाम जिलानी, कुंदरकी के चेयरमैन पति मेंहदी हसन, राज्य सभा सांसद प्रतिनिधि अरहम अली खान, पूर्व जिपं सदस्य ओमकार सिंह, जिपं सदस्य मोहम्मद नावेद बबलू, जिपं सदस्य पति मोहम्मद मुंशाद, जिपं सदस्य राबुल पाशा, जिपं सदस्य पति हाजी रफी, जिपं सदस्य मुस्तफा हुसैन, अधिवक्ता मोहम्मद फराज खान, पूर्व प्रत्याशी असपा हाजी चांद बाबू, हाजी मुशाहिद हुसैन, यूसुफ उर्फ कल्लू प्रधान, पूर्व प्रमुख पति हाफिज वारिश, इरफान नेता, मास्टर नवाब हुसैन समेत ग्राम प्रधान, शिक्षा जगत से जुड़े लोग शामिल रहे।
विज्ञापन





कुंदरकी। आईटीएम ग्रुप के चेयरमैन हाजी शरीफुद्दीन पाशा पर्यावरण प्रेमी रहे। जिन्होंने हजारों के पौधे लगवाए। उनके बेटे आरिफ पाशा ने बताया कि तत्कालीन डीएम अमित घोष ने पर्यावरण संरक्षण के लिए विशेष योगदान देने पर हाजी शरीफुद्दीन पाशा को पर्यावरणविद के खिताब से नवाजा था जबकि डीएम वीएन गर्ग ने साक्षरता अभियान में उनको जिला संयोजक की जिम्मदारी सौंपी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें