फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: इंडस्टि्रयल रोबोटिक्स की पढ़ाई करेंगे आईटीआई के विद्यार्थी

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के विद्यार्थियों को अब पारंपरिक ट्रेड से हटकर आधुनिक ट्रेड की पढ़ाई करने का भी मौका मिलेगा। इसके अंतर्गत टाटा टेक्नोलॉजी की ओर से रोबोटिक्स और इलेक्टि्रक व्हीकल सरीखे नए पाठ्यक्रम का संचालन होगा। उम्मीद है कि नए सत्र से इसकी पढ़ाई शुरू हो जाएगी। प्रधानाचार्य का कहना है कि शासन के निर्देश पर इसके लिए मुरादाबाद आईटीआई से प्रस्ताव भेजा जा रहा है।
विज्ञापन

प्रदेश सरकार की ओर से राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों के कायाकल्प की योजना बनाई जा रही है। इसके लिए प्रदेश में 150 आईटीआई चिह्नित किए गए हैं। इसमें मुरादाबाद का आईटीआई भी शामिल है। टाटा टेक्नोलॉजी लिमिटेड के साथ मिलकर इस उन्नयन के अंतर्गत आधुनिक तकनीक से नए निर्माण करवाए जाएंगे। इंडस्ट्री की मांग के अनुरूप विद्यार्थियों को आधुनिक वर्कशॉप, ऑटोमेटिक मशीनों व उपकरणों, ई-कंटेंट, साफ्टवेयर विकास आदि से संबंधित पढ़ाई करने का अवसर मिलेगा।

दो ट्रेड होंगी शुरू
नए सत्र में दो नए ट्रेड मैकेनिकल इलेक्टि्रक व्हीकल (दो वर्षीय पाठ्यक्रम) और इंडस्टि्यल रोबोटेक्सि एंड डिजिटल मैन्यूफैक्चरिंग टेक्नीशियन (एक वर्षीय पाठ्यक्रम) की पढ़ाई की जाएगी। इन ट्रेडों का संचालन इलेक्ट्रॉनिक्स की दो यूनिट और स्वींइग टेक्नोलाॅजी की एक यूनिट को समायोजित करके शुरू किया जाएगा। यह प्रक्रिया ट्रेड अपग्रेडेशन के तहत किया जा रहा है।
विज्ञापन


वर्जन...
हर जनपद में दो आईटीआई चिह्नित किए गए हैं। मुरादाबाद में जगह कम होने की वजह से एक ही आईटीआई को शामिल किया है। यहां की शेष एक आईटीआई को मिलाकर बिजनौर में तीन आईटीआई को अपग्रेड किया जाएगा।
विज्ञापन

मनोज सिंह, प्रधानाचार्य, राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें