फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे स्टेशन के 127 वर्ष पुराने पुल को हटाने में लगे पांच घंटे

विज्ञापन
मुरादाबाद के रेलवे स्टेशन प्लेट फार्म न.1 से पुराने पुल को क्रेन द्वार हटाया गया।।अमर उजाला
विज्ञापन
मुरादाबाद। रेलवे स्टेशन पर 13 माह से बंद पड़े 127 वर्ष पुराने फुटओवर ब्रिज को आखिरकार रेलवे हटा दिया। इस हटाने के लिए प्लेटफार्म संख्या एक और दो पर सात घंटे का ट्रैफिक और पावर ब्लॉक लिया गया। जबकि तीन, चार और पांच नंबर प्लेटफार्म से ट्रेनें लगातार गुजरती रहीं। पुराने पुल को हटाने में रेलवे को पांच घंटे का समय लगा। हालांकि इसकी तैयारी एक सप्ताह पहले चल रही थी।
विज्ञापन

इस ओवरब्रिज के बंद होने से यात्रियों को काफी असुविधा हो रही थी। पुल की मियाद 2020 में पूरी हो गई थी। इसके बावजूद रेलवे ने 10 जनवरी 2021 को इसे आवागमन के लिए बंद किया। देरी के बावजूद नया पुल स्थापित करने के लिए कोई प्लान नहीं बनाया गया। रोजाना दिव्यांग, बुजुर्ग यात्रियों की ट्रेन छूटने की शिकायतें मिलने लगीं। नार्दर्न रेलवे को-ऑपरेटिव बैंक के असिस्टेंट मैनेजर की ट्रैक पार करने के कारण ट्रेन से कटकर मौत हो गई। इसके बाद पुल निर्माण ने रफ्तार पकड़ी। डीआरएम के निर्देशों पर एक अप्रैल से पुराने पुल की तोड़ फोड़ का कार्य शुरू गया।
शनिवार को रेलवे ने ट्रेन की मदद से पुराना पुल हटा दिया। अब इसी माह के अंत तक रेलवे नया पुल स्थापित करने के दावा कर रहा है। सीनियर डीसीएम सुधीर सिंह ने बताया कि नौ अप्रैल तक फुटओवर ब्रिज को हटाने के लिए बिना ब्लॉक लिए कार्य किया गया। इसके बाद 10 अप्रैल को ट्रैफिक, पावर ब्लॉक लेकर पुराने फुटओवर ब्रिज को हटाया गया। नए फुटओवर ब्रिज का निर्माण चल रहा है, जोकि शीघ्र ही पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

अधिक चौड़ा बनाया जा रहा है नया पुल
मुरादाबाद। नया प्लेटपार्म ओवरब्रिज पुराने की अपेक्षा ज्यादा चौड़ा बनाया जा रहा है। इसके अलावा प्लेटफार्म नंबर एक पर भी लिफ्ट और एस्केलेटर लगाए जाएंगे। इसके लिए रेलवे ने कार्य शुरू कर दिया है। डीआरएम अजय नंदन ने बताया कि पुल स्थापित करने के बाद प्लेटफार्म पर लिफ्ट लगेगी। इसके बाद एस्केलेटर स्थापित किए जाएंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें