फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस की पहलः मुरादाबाद मंडल के सभी जीआरपी थाने में बनाए गाए आइसोलेशन वार्ड

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए जीआरपी ने सकारात्मक पहल की है। मुरादाबाद रेल मंडल के सभी थानों में आइसोलेशन वार्ड बनाए गए हैं। आपात स्थिति में मरीजों को इन वार्डों में आइसोलेट किया जा सकेगा। थानों के अलावा जीआरपी पुलिस लाइन मुरादाबाद में आठ बेड का आइसोलेशन वार्ड तैयार किया गया है।
विज्ञापन

एक ओर जहां कोरोना संक्रमित मरीजों को अस्पतालों में बेड उपलब्ध नहीं हो पा रहे हैं, वहीं दूसरी और रेलवे इस व्यवस्था में अपना पूरा योगदान दे रहा है। देशभर में रेलवे ने पांच हजार रेल के डिब्बों को आइसोलेशन वार्ड में परिवर्तित किया है। इसके बाद जीआरपी भी कोरोना संक्रमितों को बेड उपलब्ध कराने के लिए प्रयासरत है। मुरादाबाद रेल मंडल के 15 जनपदों के 14 पुलिस थानों में आइसोलेशन वार्ड तैयार किए गए हैं। इन वार्डों में मरीज के लिए बेड के साथ अलग शौचालय और बाथरूम आदि की भी व्यवस्था है। मंगलवार को आइसोलेशन वार्डों को तैयार करने की शुरुआत जीआरपी पुलिस लाइन मुरादाबाद से हुई। जीआरपी थाने के प्रभारी निरीक्षक सुधीर कुमार ने बताया कि उच्चाधिकारियों के निर्देशों पर थाने में तीन बेड का आइसोलेशन वार्ड बनाया गया है।
वर्जन
बढ़ते संक्रमण के दृष्टिगत प्रत्येक थाने पर दो से चार बैड का अस्थाई आइसोलेशन वार्ड बनाया गया है। वार्ड में साफ बिस्तर व तकिये, पंखे, कूलर आदि लगे हैं। इसके साथ ही सुविधयुक्त बाथरूम, वाटर कलूर, थर्मस, सैनिटाइजर जैसी सुविधाएं भी उपलब्ध कराई गई हैं। इसके अलावा जीआरपी के एक वाहन को एंबुलेंस की तरह प्रयोग किया जा रहा है, ताकि संक्रमित मरीज को जल्द से जल्द अस्पताल पहुंचाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

-अपर्णा गुप्ता, एसपी जीआरपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें