फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Railway: जम्मू में इंटरलॉकिंग..12 ट्रेनें छह मार्च तक रहेंगी रद्द, बेगमपुरा एक्सप्रेस पठानकोट से होगी संचालित

Thu, 09 Jan 2025 04:54 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, मुरादाबाद

सार

जम्मूतवी स्टेशन पर इंटरलॉकिंग कार्य के कारण छह मार्च तक 12 ट्रेनें अलग-अलग तारीखों में रद्द रहेंगी और आठ ट्रेनों को अल्पदूरी तक चलाया जाएगा। बेगमपुरा और तुषार महाजन एक्सप्रेस 15 जनवरी से पठानकोट से संचालित होंगी।
विज्ञापन
मुरादाबाद रेलवे स्टेशन पर यात्री - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मूतवी रेलवे स्टेशन पर 14 जनवरी तक होने वाला इंटरलॉकिंग का काम अब छह मार्च तक चलेगा। इसके कारण मुरादाबाद से गुजरने वाली अमरनाथ एक्सप्रेस, मोरध्वज एक्सप्रेस, गरीबरथ एक्सप्रेस समेत 12 ट्रेनें छह मार्च तक अगलग-अलग तारीखों में निरस्त रहेंगी। इसके अलावा आठ ट्रेनों को अल्पदूरी के लिए चलाया जाएगा। 

विज्ञापन


पहले यह कार्य आठ जनवरी से शुरू होना था लेकिन अब 15 जनवरी से शुरू होगा। सीनियर डीसीएम आदित्य गुप्ता ने बताया कि हिमगिरि एक्सप्रेस, अमरनाथ एक्सप्रेस, लोहित एक्सप्रेस, सूबेदारगंज-शहीद कैप्टन तुषार महाजन एक्सप्रेस विजयपुर जम्मू रेलवे स्टेशन तक चलेगी।

इसके अलावा जम्मू से बनारस के बीच चलने वाली (12238) बेगमपुरा एक्सप्रेस 15 जनवरी से छह मार्च तक पठानकोट से चलेगी। (22432) शहीद कैप्टन तुषार महाजन-सूबेदारगंज एक्सप्रेस 15 जनवरी से पांच मार्च तक पठानकोट से चलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रद्द रहने वाली ट्रेनों की सूची

ट्रेन नंबर ट्रेन का नाम रद्द रहने की तिथियां
12355-56 अर्चना एक्सप्रेस 14 जनवरी से 5 मार्च
22317-18 सियालदह एक्सप्रेस 24, 26 जनवरी, 3 व 5 मार्च
15655-56 कामख्या-वैष्णो देवी एक्सप्रेस 19 जनवरी से 5 मार्च
12469-70 कानपुर-जम्मूतवी एक्सप्रेस 5 फरवरी से 6 मार्च
12491-92 मोरध्वज एक्सप्रेस 4 फरवरी से 6 मार्च
14605-06 हरिद्वार-जम्मू एक्सप्रेस 2 व 3 मार्च
12207-08 गरीबरथ एक्सप्रेस 2 व 4 मार्च
13151-52 सियालदह एक्सप्रेस 1 से 6 मार्च
12331-32 हिमगिरि एक्सप्रेस 1 से 6 मार्च
12587 अमरनाथ एक्सप्रेस 3 मार्च
15651-52 लोहित एक्सप्रेस 3 व 5 मार्च
15098 अमरनाथ एक्सप्रेस 4 मार्च
14611-12 वैष्णो देवी-गाजीपुर एक्सप्रेस 16 जनवरी से 7 मार्च

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें