फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोमांचक फाइनल मुकाबले में 18 रनों से जीता आरपीएफ

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। रेलवे की मंडलीय स्पोर्ट्स एसोसिएशन द्वारा आयोजित अंतर विभागीय क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला बेहद रोमांचक रहा। टी-ट्वंटी मैच रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) और इंजीनियरिंग विभाग की टीम को 18 रनों से हराकर खिताब अपने नाम कर लिया।
विज्ञापन

आरपीएफ टीम के कप्तान कमांडेंट मनोज कुमार ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। टीम की ओर से खलील अहमद ने अर्द्धशतक जमाया। उन्होंने सर्वाधिक 53 और कमल ने 41 रनों का योगदान दिया। पहले 10 ओवर में आरपीएफ सिर्फ 79 रन बना सकी थी। जबकि अंत के पांच ओवर में बल्लेबाजों ने गियर बदला और चौके-छक्के जड़कर 177 रनों का अच्छा स्कोर खड़ा किया। इंजीनियरिंग की ओर से शमशाद ने दो विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंजीनियरिंग टीम की शुरूआत काफी अच्छी रही। दीपक ने शानदार 57 और कप्तान पारितोष गौतम ने 38 रनों का योगदान दिया। 10 ओवर में स्कोर 85 रनों पर पहुंचा। इसके बाद दीपक और पारितोष दोनों के विकेट गिरने से आरपीएफ की पकड़ मैच पर मजबूत हो गई। विस्फोटक बल्लेबाज लोकेश ने इंजीनियरिंग टीम को संभालने की कोशिश की। उन्होंने तीन चौके और दो शानदार छक्के लगाकर मैच का रुख वापस इंजीनियरिंग टीम के खेमे में कर दिया। अंतिम ओवर में इंजीनियरिंग को 21 रन बनाने थे। पहली गेंद पर एक रन मिला, दूसरी गेंद पर लोकेश का विकेट गिरने से इंजीनियरिंग पस्त हो गई। अंतिम की चार गेंदों में सिर्फ दो ही रन बने और आरपीएफ ने 18 रनों से रोमांचक जीत हासिल की।
मुख्य अतिथि डीआरएम अजय नंदन और मुरादाबाद मंडल के महिला कल्याण संगठन की अध्यक्ष नविता नंदन ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। विजेता और उपविजेता टीमों को ट्राफी भेंट की गई। आरपीएफ की ओर से तीन विकेट लेने वाले और 41 रन बनाने वाले कमल मैन ऑफ द मैच चुने गए। मैन ऑफ द सीरीज का खिताब इंजीनियरिंग टीम के प्रदीप को मिला। इसके अलावा आरपीएफ टीम के खालिद सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज और सुरेंद्र सर्वश्रेष्ठ फील्डर चुने गए। परिचालन विभाग के महेश को सर्वश्रेष्ठ बॉलर चुना गया। मैच के दौरान रेलवे के सभी विभागों के अधिकारी, नरमू के मंडल मंत्री राजेश चौबे, मंडल अध्यक्ष मनोज शर्मा, ओबीसी यूनियन से एसके यादव, जितेंद्र कुमार, रेलवे के स्पोर्ट्स सचिव राजेंद्र शर्मा आदि मौजूद रहे। अंपायरिंग रफी हुसैन, राकेश त्यागी, सांतम गुप्ता और रजत शर्मा ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें