कुंदरकी (मुरादाबाद)। मंगलवार को मुरादाबाद-संभल रोड पर मैनाठेर थाने के निकट हुए भीषण हादसे में मां-बेटे की मौत हो गई थी। जबकि इसी हादसे में मृतका हिना के जेठ मोहम्मद असलम, जेठानी पत्नी शाहीन और मासूम भतीजा अजहर हुए थे। यह सभी लोग एक ही बाइक पर सवार थे।
हालत में सुधार पर होने देर रात में ही घायल मोहम्मद असलम और उनकी पत्नी और बेटे को अस्पताल से छुट्टी मिल गई जिसके बाद वह अपने ग्राम कमालपुर फतेहाबाद में घर लौट आए है। वहीं मंगलवार देर रात में ही हादसे में जान गंवाने वाली हिना पत्नी मोहम्मद अशरफ और उसके बेटे मोहम्मद अयान के शवों को गमगीन माहौल में सुपुर्द ए खाक कर दिया गया। भीषण हादसे को लेकर पीड़ित परिवार को बुधवार को परिजनों में कोहराम मचा रहा। सगे संबंधी और रिश्तेदार से गम से बेहाल परिवार को ढांढस बंधाते रहे। उधर पीड़ित परिवार ने मैनाठेर थाने में आरोपी ट्रक के खिलाफ रिपोर्ट को तहरीर नहीं दी है जबकि हादसे के बाद ही मैनाठेर पुलिस ने ट्रक का कब्जे में लिया था।