फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल ने अघोषित बिजली कटौती का उठाया मुद्दा

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलारी। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल की बैठक में नगर की अनेक जनसमस्याएं उठाई गईं। कार्यक्रम में भीषण गर्मी में अघोषित बिजली कटौती न किए जाने और शाहबाद रोड पर बने डिवाइडर में बने अवैध कट बंद किए जाने का मुद्दा उठाया गया।
विज्ञापन


उद्योग व्यापार मंडल पदाधिकारियों ने कहा कि भीषण गर्मी के बीच अघोषित बिजली कटौती किए जाने से उपभोक्ता परेशान हैं। इससे नगर का पावरलूम आधारित बुनकरों का कारोबार भी प्रभावित हो रहा है। महाराणा प्रताप चौक से चौधरी चरण सिंह पार्क तक शाहबाद रोड वाले डिवाइडर में अनेक स्थानों पर अवैध कट बने हैं। इन अवैध कट की वजह से कई सड़क हादसे हो चुके हैं। लोकनिर्माण विभाग और नगरपालिका प्रशासन से कई बार मांग किए जाने के बावजूद अवैध कट बंद नहीं हो पाए हैं।
व्यापार मंडल पदाधिकारियों ने नालों की सफाई के बाद नालों से निकालकर सड़क पर रखी जाने वाली सील्ट जल्दी उठवाने व दिन में बाजार वाले इलाके में भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक लगवाने की मांग भी उठाई गई। बैठक की अध्यक्षता उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष संजय जैन व संचालन शिवओम गुप्ता ने किया। इस अवसर पर याद कुमार डुडेजा, सुरेंद्र कुमार चुग, प्रदीप सिंघल, दुष्यंत चौहान, नितिन डुडेजा, रनवीर सिंह,गिरीश गर्ग, रमाकांत गुप्ता, सरताज हुसैन, सलीम अहमद, हाजी इकरार हुसैन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें