फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: ठाकुरद्वारा में 35 मस्जिदों व ईदगाहों में होगी बकरीद की नमाज, सुरक्षा के किए कड़े इंतजाम

विज्ञापन
विज्ञापन
ठाकुरद्वारा। बकरीद की नमाज को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न करने के लिए पुलिस प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। क्षेत्र के 35 मस्जिदों व ईदगाहों में नमाज अदा की जाएगी। एसडीएम ने क्षेत्र को चार सेक्टर में बांटा है। उनमें मजिस्ट्रेट नियुक्त किए गए हैं। लेखपालों और राजस्व निरीक्षकों को भी अपने क्षेत्र में मौजूद रहने के आदेश दिए गए हैं। संवेदनशील स्थानों पर पुलिस की कड़ी नजर रहेगी।
विज्ञापन

गांव बहादुरनगर और बंकावाला में पुलिस ने 15 लोगों के खिलाफ शांतिभंग की आशंका में निरोधात्मक कार्रवाई की है। कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक मनोज परमार ने बताया कि उन स्थानों पर पुलिस ज्यादा सतर्कता बरत रही है जिनमें पिछले वर्षों में बकरीद पर कुछ विवाद हो गया था। बकरीद को शांतिपूर्वक संपन्न करने के लिए जिला मुख्यालय से भी अतिरिक्त पुलिस बल मंगाया गया है। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि ठाकुरद्वारा क्षेत्र में 15 ईदगाहों और 20 मस्जिदों में बकरीद की नमाज अदा की जाएगी। पुलिस प्रशासन के अधिकारियों ने कुर्बानी के रास्तों और नमाज के स्थान का भी निरीक्षण किया है। पुलिस ने शाम को नगर पालिका के कर्मचारियों के साथ बैठक की और उनसे कुर्बानी के बाद अवशेष के निस्तारण के संबंध में बनाई गई व्यवस्था पर चर्चा की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें