फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांठ, दिल्ली बाईपास, चंदौसी, संभल मार्ग पर बढ़ेगा औद्योगिक क्षेत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। आने वाले दस सालों में शहर के लगभग सभी मार्गों पर करीब तीन किमी तक औद्योगिक इकाइयां नजर आएंगी। मुरादाबाद महायोजना 2031 में सभी मार्गों पर शहर के बाहरी क्षेत्र को औद्योगिक क्षेत्र के रूप में विकसित करने की योजना है। इसके लिए कांठ, दिल्ली बाईपास, चंदौसी, संभल मार्ग के भूमि उपयोग को औद्यौगिक क्षेत्र के लिए रखा गया है। सबसे कम रामपुर रोड पर लैंडयूज क्षेत्र बढ़ाया गया है।
विज्ञापन

मास्टर प्लान के प्रस्तावित विकास के मुताबिक सभी मार्ग पर मास्टर प्लान का लैंडयूज बढ़ा दिया गया है। शहर के बाहरी हिस्से की भूमि का उपयोग औद्योगिक क्षेत्र के लिए किया जाएगा। पहले से बने दिल्ली बाईपास के साथ-साथ आवासीय क्षेत्र भी बढ़ाया गया है। चंदौसी और संभल रोड पर हरियाली भी बढ़ी नजर आएगी। वजह यह है कि पहले से बने बाईपास मार्ग पर रामगंगा के दूसरी तरफ ग्रीन एरिया काफी बढ़ा दिया गया है। इसका सीधा लाभ संबंधित क्षेत्र के लोगों को मिलेगा। उस क्षेत्र में रहने वाले किसानों की जमीनों की कीमतों में भी इजाफा होगा।
शहर के पहले हिस्से में दिल्ली-रामपुर बाईपास मार्ग पहले ही बन चुका है। आने वाले दस सालों में एनएचआई शहर के दूसरे हिस्से में भी 25 किमी का बाईपास बनाएगा। जीरो प्वाइंट दिल्ली के पास से शुरु होकर कांठ रोड, रामगंगा से होता हुआ, काशीपुर रोड से होता हुआ रामपुर रोड से मिलेगा। इस मार्ग के बन जाने के बाद शहर के दोनों ओर बाईपास बन जाएंगे। इसके चलते शहर में जिन्हें नहीं आना है वह बाईपास से ही निकल जाएंगे। इससे शहर में यातायात का दबाव भी कम होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें