फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांशीराम नगर में लहराई कार, दो महिलाएं घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। मझोला थानाक्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने दो महिलाओं को टक्कर मार दी। हादसे में महिलाएं घायल हो गई। लोगों ने घेराबंदी कर कार चालक को पकड़ लिया। उसकी पिटाई की और पुलिस के हवाले कर दिया गया है। हादसे में घायल होने वाली महिलाएं पूनम और सोनी हैं।
विज्ञापन

शनिवार रात एक युवक कांशीराम नगर में तेजी से कार दौड़ाते हुए गुजरा। जिसकी चपेट में इसी कालोनी की रहने वाली पूनम और सोनी आ गई थीं। महिलाओं की चीख पुकार मचाने पर लोगों ने कार चालक को घेर कर पकड़ लिया और पुलिस चौकी ले गए। पुलिस ने कार चालक को हिरासत में ले लिया है। मझोला थाना प्रभारी ने बताया कि कार चालक के खिलाफ केस दर्ज किया जा रहा है। उसने पूछताछ में अपना नाम आकाश निवासी रजबपुर बताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें