फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सट्टेबाज सिपाही निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। तीन दिन पहले मुगलपुरा थानाक्षेत्र में सट्टा खिलवाते रंगे हाथों पकड़े गए आरोपी हेड कांस्टेबल यासिर हुसैन रिजवी को एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने निलंबित कर दिया है। उसके खिलाफ विभागीय जांच के आदेश भी दिए गए हैं। आरोपी सिपाही को एक बार डीजीपी से भी सम्मान मिल चुका है।
विज्ञापन

बुलंदशहर निवासी हेड कांस्टेबल यासिर हुसैन रिजवी भगतपुर थाने में तैनात है। यहां से पहले उसकी तैनाती मुगलपुरा थाने में थी। तबादला होने के बाद भी उसने मुगलपुरा आना जाना बंद नहीं किया। उसके सट्टे के धंधे में लिप्त होने की शिकायतें थाना स्तर की गई, लेकिन आरोपी के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई। इसके बाद लोगों ने सीधे एसएसपी से शिकायत की और उनके सीयूजी नंबर पर व्हाट्सएप पर कुछ सबूत व वीडियो भी भेजा गया। गुरुवार रात भी एसएसपी प्रभाकर चौधरी को सूचना मिली कि हेड कांस्टेबल जीआइसी ग्राउंड में सट्टा खिला रहा है। एसएसपी के आदेश पर मुगलपुरा थाना पुलिस ने छापा मार कर आरोपी पुलिस कर्मी को पकड़ लिया। उसके पास से 480 रुपये, सट्टा पर्ची, पेन, डायरी बरामद भी हुई थी। इसके बाद आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर उसका चालान किया गया। एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने बताया कि हेड कांस्टेबल को निलंबित कर दिया गया है। उसके खिलाफ विभागीय जांच के आदेश भी दिए गए हैं।
वर्षों से जीआईसी के क्वार्टर पर आरोपी का कब्जा
मुरादाबाद। मुगलपुरा थाने के सामने ही राजकीय इंटर कालेज है। मुगलपुरा में तैनाती के दौरान ही हेड कांस्टेबल ने कालेज परिसर में बने क्वार्टर पर कब्जा कर लिया था। मुगलपुरा से तबादला होने के बाद भी उसने क्वार्टर खाली नहीं किया है। सट्टे से जुड़े लोगों से उसके गहरे संबंध है। इसके बाद उसने खुद ही इस काम को अंजाम देना शुरू कर दिया था। थाना प्रभारी देवेंद्र सिंह ने बताया कि हेड कांस्टेबल यासिर हुसैन रिजवी जीआईसी में क्वार्टर में रहता है और यहीं से वह सट्टा खिलवाता पकड़ा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें