मुरादाबाद। आयकर के अधिकारियों और कर्मचारियों ने वेतन विसंगति सहित दस सूत्रीय मांगों को लेकर बृहस्पतिवार दोपहर बाद कार्य बहिष्कार किया। चेताया कि शासन ने यदि उनकी मांगे नहीं मानी तो कर्मचारी और अधिकारी 13 मई को हड़ताल करेंगे।
आयकर कर्मचारी महासंघ एवं आयकर राजपत्रित अधिकारी संघ की संयुक्त संघर्ष समिति के आह्वान पर बृहस्पतिवार की दोपहर बाद मुरादाबाद जोन के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने कार्य बहिष्कार किया। बताया कि दस सूत्रीय मांगे नहीं मानने पर आंदोलन और तेज किया जाएगा। कर्मचारी अब प्रोटोकॉल ड्यूटी नहीं करेंगे। स्टेटमेंट भी नहीं भेजेंगे। 13 मई को अधिकारी और कर्मचारी पूरे दिन की हड़ताल करेंगे।
वक्ताओं ने आरोप लगाया कि कर्मचारियों की लंबित मांगों का समाधान लंबे समय से नहीं किया जा रहा है। इनमें कैडर रिव्यू, भारती नियमों में संसोधन, वेतन विसंगतिया, इंटरचार्ज ट्रांसफर नीति को बहाल करना और पदोन्नति से जुडी मांगें शामिल हैं। इस दौरान आयकर राजपत्रित अधिकारी संघ के सदस्य रविन्द्र कुमार सिंह, सुरेन्द्र पाल सिंह, जीतेन्द्र मीना, विकास कुमार, गुलशन एवं आयकर कर्मचारी महासंघ मुरादाबाद के सचिव तोमेंद्र ने विचार व्यक्त किए।
विरोध-प्रदर्शन के दौरान आयकर कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष अभिषेक मीना, संयुक्त सचिव, यशवीर सिंह एवं कोषाध्यक्ष जीतेंद्र सिंह, तनवीर अशरफ, दिलीप कुमार, जितेन्द्र कुमार, प्रकाश तिवारी तपेन्द्र, सूरज पाल, राम सिंह, राजेंद्र सिंह, अक्षय, संदीप राणा, आकश मिश्रा, आशीष पठानिया, पुष्पेन्द्र, आकर्षण शुक्ला, लाखन आदि मौजूद थे।