फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: मौसम ने कराया मानसून का एहसास...रुक-रुक कर बरसे बादल

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। अप्रैल माह में गर्मी से बेहाल रहे शहरवासियों को मई ने राहत दी है। बृहस्पतिवार को रुक-रुक कर हुई बारिश ने लोगों को मानसून का एहसास कराया। इस बारिश के कारण अधिकतम तापमान सामान्य से दस डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया गया। मौसम विभाग की वेबसाइट पर आगामी दिनों में मौसम साफ रहने का अनुमान व्यक्त किया गया है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार रात 12 बजे से ही मौसम में बदलाव होने लगा था। लगभग आधा घंटे तक आंधी चलने के बाद बारिश का दौर शुरु हुआ, जो दोपहर दो बजे तक जारी रहा। कभी तेज बारिश, कभी रिमझिम तो कभी बूंदाबांदी होती रही। दिनभर बादल छाए रहने से हवा भी सर्द हो गई। मौसम विज्ञान विभाग के डाटा संग्रह केंद्र के प्रभारी निसार अहमद ने बताया कि बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 28.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान 20.4 डिग्री सेल्सियस रहा। पिछले 24 घंटे में अधिकतम तापमान में छह डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है, जबकि न्यूनतम तापमान में एक डिग्री की गिरावट दर्ज हुई। हालांकि अधिकतम तापमान सामान्य से दस डिग्री सेल्सियस कम है।
सुबह वातावरण में नमी 85 फीसदी थी, जो शाम को 79 फीसदी दर्ज की गई। बारिश 4.2 डिग्री सेल्सियस रही। रात में हवा की गति 25 किलोमीटर प्रति घंटा दक्षिण दिशा से रही। वहीं, सुबह होते-होते हवा की गति सामान्य हो गई और पूरब से पश्चिम दिशा में पांच से दस किलोमीटर प्रति घंटा रही। शाम को एक बार फिर हवा का रुख बदला और पश्चिम से पूरब दिशा में चली।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें