फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले विधानसभा चुनाव में मुरादाबाद जिले में थीं 11 सीटें

विज्ञापन
विज्ञापन
पीतलनगरी के नाम से विख्यात मुरादाबाद जिले में जंगे आजादी के बाद संपन्न हुए पहले विधानसभा चुनाव में 11 विधानसभा सीटें थीं। इन सभी सीटों पर भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के उम्मीदवारों ने फतह हासिल की।
विज्ञापन

1952 से 2017 तक मुरादाबाद में कुल 17 बार विधानसभा चुनाव हुए हैं। वर्ष 1952 में संपन्न हुए पहले विधानसभा चुनाव में जिले में 11 सीटें हुआ करती थीं। तब संभल और अमरोहा भी मुरादाबाद जिले में शामिल था। अब यहां छह सीटें रह गई हैं। पहले विधानसभा चुनाव में जिले की सभी ग्यारह सीटों पर भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के उम्मीदवारों ने जीत हासिल की थी। 1974 में छठे विधानसभा चुनाव में जिले में 12 विधानसभा सीटें भी रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें