फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहेज की मांग पूरी न होने पर महिला को पति ने दिया तीन तलाक

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। मूंढापांडे थानाक्षेत्र में रहने वाली एक महिला ने अपने पति पर तीन तलाक देने का आरोप लगाया है। महिला ने एसएसपी कार्यालय में प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

पीड़ित महिला ने बताया कि तीन साल पहले उसका निकाह पड़ोसी गांव के युवक के साथ हुआ था। महिला का आरोप है कि शादी के बाद से ही पति और ससुराल वाले दहेज के लिए तंग कर रहे हैं। दहेज की मांग पूरी न होने पर उसके साथ कई मारपीट की गई। आरोप है कि पंद्रह अगस्त को भी पति ने महिला पर दबाव बनाया है कि वह अपने मायके जाए और वहां से पचास हजार रुपये लेकर आए। महिला ने इसका विरोध किया तो पति ने उसके साथ मारपीट की और तीन तलाक देकर घर से निकाल दी। महिला मायके पहुंची और उसने मायके वालों का आपबीती सुनाई। गुरुवार को महिला एसएसपी कार्यालय पहुंची और यहां प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। एसएसपी बबलू कुमार ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज करने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें