फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में घायल युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। हादसे में घायल हुए युवक की गुरुवार को उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों की सुपुर्दगी में दे दिया है।
विज्ञापन

संभल जनपद के धनारी थानाक्षेत्र के गांव गढ़ी बिचौला निवासी सलमान (20) बुधवार को अपने दोस्त अरबाज के साथ बाइक पद कहीं जा रहा था। चंदौसी बहजोई रोड पर इनकी बाइक में बोलेरो ने टक्कर मार दी थी। इस हादसे में अरबाज की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि सलमान को गंभीर हालत मुरादाबाद के लिए रेफर कर दिया था। सलमान को यहां जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। सिविल लाइंस थाना प्रभारी सहंसरवीर सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों की सुपुर्दगी में दे दिया है। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें