डिलारी। गांव चटकाली के जंगल में अपने भाई मोहम्मद अहमद के साथ बाइक से घर लाैट रही सहाना को उसके पति मुस्तफा निवासी सुमालखेड़ा ने बाइक से खींच कर सड़क पर पटक दिया। सिर में गंभीर चोट लगने से सहाना (28) की मौके पर मौत हो गई। पति-पत्नी के बीच कोर्ट में मुकदमा विचाराधीन है। मुकदमे की पैरवी कर वह भाई साथ घर लाैट रही थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। क्षेत्र की नगर पंचायत निवासी मोहम्मद अहमद ने बताया कि वह बाइक से अपनी बहन सहाना को मुरादाबाद कचहरी से लेकर घर आ रहा था। गांव चटकाली के जंगल में पहुंचे तो पीछे से बाइक सवार सहाना के पति मुस्तफा गांव सुमालखेड़ा थाना डिलारी ने लात मारकर बाइक को गिरा दिया। आरोपी पति ने अपनी पत्नी सहाना को खींच कर उसे सड़क पर पटक दिया। सिर में गंभीर चोट लगने से सहाना की मौके पर मौत हो गई। पुलिस के पहुंचते ही आरोपी अपने साथी के साथ बाइक सहित मौके से फरार हो गए।
तीन साल पूर्व हुई थी शादी
डिलारी। क्षेत्र की नगर पंचायत ढकिया निवासी इदरीस ने अपनी पुत्री सहाना की शादी क्षेत्र के गांव सुमालखेड़ा निवासी मुस्तफा के साथ की थी। शादी के बाद सहाना ने एक पुत्री को जन्म दिया । दोनों के बीच हुए विवाद के चलते हुए सहाना अपने मायके आ गई थी। जब से ही वह अपने मायके रहती है। उसका अपने पति के साथ कोर्ट में मुकदमा विचाराधीन है। उसी मुकदमे की पैरवी कर अपने भाई के साथ घर आ रही थी।