फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी के 42 दिन बाद ही पत्नी को दिया तीन तलाक, मामला दर्ज

Wed, 21 Aug 2019 02:36 AM IST
Abhishek Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमरोहा
विज्ञापन
पति ने पत्नी को दिया तीन तलाक (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विवाहिता ने पति पर एक मिनट से भी कम समय में तीन तलाक देने, अप्राकृतिक संबंध बनाने और अपंजीकृत चिकित्सक भाई के साथ मिलकर गर्भपात कराने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। जबकि सास और ननद पर मारपीट कर घर में बंधक बनाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने रिपोर्ट कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें- दक्षिण अफ्रीका से फोन पर दे दिया तीन तलाक, पीड़िता ने एसपी से लगाई गुहार

मुरादाबाद के मुगलपुरा थाना क्षेत्र की युवती की शादी आठ जुलाई को डिडौली कोतवाली क्षेत्र के युवक के साथ हुई थी। आरोप के मुताबिक निकाह के बाद से ही पति विवाहिता के साथ प्राकृतिक और अप्राकृतिक संबंध बनाता था। पहले महीने में विवाहिता गर्भवती हो गई। इसके बाद पति ने अपने अपंजीकृत चिकित्सक भाई के पास ले गया। जहां टेस्ट कर गर्भवती होने की पुष्टि की। इसके बाद दोनों भाइयों ने दवाई खिलाकर गर्भपात करा दिया। जिससे पीड़िता की हालत बिगड़ गई। इसकी शिकायत उसने अपनी सास और ननद से की तो वह आग बबूला हो गईं।
विज्ञापन


पीड़िता को मारपीट कर घर में बंद कर दिया। किसी तरह पीड़िता ने 100 डायल पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने विवाहिता को बंधन मुक्त कराया। इसके बाद विवाहिता अपने मायके चली गई।

आरोप है कि 16 अगस्त की रात पीड़िता ने आपबीती बताने के लिए पति को फोन किया। कई बार बात हुई। इसके आधे घंटे बाद पति ने फोन कर एक मिनट से भी कम समय में तीन बार तलाक, तलाक, तलाक बोलकर तलाक दे दिया।
विज्ञापन


मंगलवार को एसपी के आदेश पर डिडौली पुलिस ने पति, देवर, सास और ननद के खिलाफ मारपीट, अप्राकृतिक संबंध बनाना, गर्भपात कराना और मुस्लिम महिला विवाह पर अधिकारों की सुरक्षा के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। इंस्पेक्टर शरद मलिक ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें