फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करंट लगाकर पत्नी की हत्या करने के आरोपी पति की सड़क हादसे में मौत, आत्महत्या की चर्चा

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। पाकबड़ा थानाक्षेत्र के उमरी सब्जीपुर गांव में चौबीस घंटे पहले बेरहमी से करंट लगाकर पत्नी की हत्या करने के बाद भागे पति की सड़क हादसे में मौत हो गई। वह पुलिस को मैनाठेर थानाक्षेत्र में दिल्ली लखनऊ हाईवे पर घायल अवस्था में मिला। पुलिस ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। हालांकि उसके आत्महत्या किए जाने की भी चर्चा है।
विज्ञापन

पाकबड़ा थानाक्षेत्र के उमरी सब्जीपुर निवासी राहुल (32) की शादी तीन साल पहले संभल जनपद के असमोली थानाक्षेत्र के खेतपुर निवासी रोहताश की बेटी रानी के साथ हुई थी। राहुल ईंट भट्ठे पर मजदूरी करता था। रोहताश ने आरोप लगाया था कि रविवार देर रात आरोपी राहुल ने हसिये में बिजली का तार बांधकर रानी को करंट लगाकर मौत के घाट उतार दिया था। सोमवार शाम आई पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता चला है कि रानी की मौत करंट लगने से हुई थी। रानी के पिता रोहताश सिंह की तहरीर पर उमरी सब्जीपुर निवासी पति राहुल, ननद बीना, ननदोई विकास और राहुल के मामा अजय पाल सिंह निवासी मानकपुर बंजरिया थाना टांडा जनपद रामपुर के खिलाफ दहेज हत्या की धाराओं में केस दर्ज किया गया है। घटना के बाद से आरोपी फरार चल रहा था।
थाना प्रभारी योगेंद्र यादव ने बताया कि सोमवार सुबह पता चला कि राहुल की लाश जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखी है। पुलिस और राहुल के चचेरे भाई दिनेश और हुकुम सिंह ने जिला अस्पताल पहुंचे और शव देखकर मृतक की पहचान राहुल के रूप में की। थाना प्रभारी ने बताया कि पता चला कि सोमवार सुबह करीब साढ़े दस बजे राहुल मैनाठेर क्षेत्र में पुराने टोल प्लाजा के पास घायल अवस्था में पड़ा मिला था। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उपचार के दौरान राहुल की मौत हो गई थी।
विज्ञापन

मंगलवार शाम आई पोस्टमार्टम रिपोर्ट में एक्सीडेंटल चोटें मिली हैं। जिसमें गंभीर चोट लगने की वजह से उसकी मौत हो गई थी। हालांकि चर्चा ये भी हो रही है कि राहुल ने किसी वाहन के आगे कूदकर आत्महत्या की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें