इसके अलावा मूंढापांडे के मिलक गुलड़िया निवासी अहमद रजा उर्फ शाहरुख जयपुर स्थित मदरसे में पढ़ाई करने गया था। दीनी तालीम लेने के बाद वहीं मदरसे में पढ़ाने लगा था। इसी दौरान वह हिजबुल मुजाहिदीन के अनंतनाग निवासी आतंकी फिरदौस के संपर्क में आ गया था।
यह पासपोर्ट कांठ थाना क्षेत्र के गांव अकबरपुर चैंदरी के पते पर बनवाया था। आरोपी इसी पासपोर्ट की मदद से सऊदी अरब की यात्रा करके आया था। इस मामले में तेलंगाना पुलिस के दरोगा ने कांठ थाने में केस भी दर्ज कराया था।
17 साल तक मेरठ में ठिकाना बनाकर रही थी फातिमा
म्यांमार निवासी रोहिंग्या महिला फातिमा उर्फ अमीना उर्फ मोटी, उसकी बेटी रिहाना, गुलशन और अर्शी पकड़ी गई थीं। यहां आने से पहले महिला 17 साल तक मेरठ में ठिकाना बनाकर रही थी।