ठाकुरद्वारा। गोवंश के कटान की सूचना पर हिंदू संगठन के कार्यकर्ता और शिवनगर के ग्रामीण बड़ी संख्या में जंगल में पहुंच गए थे। उन्होंने बाद में कोतवाली में सावन माह में गोवंश का कथन होने पर रोष व्यक्त किया। गोवंश माफिया इस गैंग में शामिल अन्य आरोपियों का पता लगाकर उनके खिलाफ गैंगस्टर और रासुका की कार्रवाई की मांग की।
गांव शिव नगर निवासी मंदिर के पुजारी बच्चा बाबा और गांव के कमलेश सिंह की सतर्कता के चलते गोवंश का कटान करने वाले गैंग के सदस्य पकड़ में आ सके। पुलिस जब आरोपियों को पकड़ कर ला रही थी तभी ग्रामीण और हिंदू संगठनों के कार्यकर्ता काफी संख्या में कोतवाली में भी पहुंच गए। उन्होंने कोतवाली में प्रदर्शन कर क्षेत्र में सक्रिय गोवंश माफिया पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस से सख्त कार्रवाई की मांग की।
उन्होंने सावन माह में गोवंश का कटान होने पर रोष व्यक्त किया। इस संबंध में हिंदू संगठनों के कार्यकर्ता सीओ रुद्र कुमार सिंह से भी मिले। जिस पर सीओ ने उन्हें आश्वासन दिया कि गोवंश माफिया पर पुलिस सख्त कार्रवाई करेगी। इस धंधे में शामिल अन्य लोगों का भी पता लगाया जा रहा है। इस दौरान राष्ट्रीय हिंदू रक्षा सेना के प्रदेश अध्यक्ष जगदीश सक्सेना, विहिप विधिक प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष साजन शर्मा, जिला सह मंत्री पंकज सिंह, नगर अध्यक्ष लकी चौहान, अर्जुन सिंह, शिव मंदिर मंदिर शिवनगर मंदिर के पुजारी और ग्रामीण शामिल रहे।