फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गणतंत्र दिवस को लेकर हाईअलर्ट, चप्पे चप्पे पर पुलिस का पहरा

विज्ञापन
मुरादाबाद के रेलवे स्टेशन पर गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर चेकिंग करता डॉग स्‍क्वाड। - फोटो : CITY
विज्ञापन
मुरादाबाद। गणतंत्र दिवस को लेकर हाई अलर्ट जारी किया गया है। जनपद को आठ जोन में बांटने के साथ ही पुलिस बल भी तैनात कर दिया गया है। संदिग्ध और असामाजिक तत्वों की तलाश में पुलिस टीमें अलग-अलग क्षेत्रों में गश्त करती रहीं। दिल्ली में होने वाली ट्रैक्टर रैली को देखते हुए हाईवे पर भी पुलिस चौकस रही।
विज्ञापन

गणतंत्र दिवस को देखते हुए जनपद को आठ जोन में बांटा गया है। जिसमें चार जोन शहर और चार जोन ग्रामीण क्षेत्र में बनाए गए हैं। सभी थाना प्रभारी और सीओ को भी अपने-अपने क्षेत्रों में भ्रमण पर रहने के निर्देश मिले हैं। जनपद में दो हजार से ज्यादा पुलिस कर्मियों को गणतंत्र दिवस की ड्यूटी में लगाया गया है। एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने बताया कि गणतंत्र दिवस को देखते हुए पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। संदिग्ध और असामाजिक तत्वों की निगरानी की जा रही है।
डीजी बृजराज मीणा होंगे सम्मानित
मुरादाबाद। यूपी के डीजीपी ने पीटीसी मुरादाबाद में तैनात डीजी बृजराज मीणा को सिल्वर मेडल देने की घोषणा की है। राजस्थान के अलवर जिले के रहने वाले बृजराज मीणा 1988 बैच के आईपीएस अफसर हैं। 31 दिसंबर 2012 को वह आईजी पद पर पदोन्नत हुए थे। इसके अलावा एक अक्टूबर 2013 को उन्हें एडीजी बना गया था। एक मार्च 2020 को उन्हें डीजी पद पर पदोन्नति मिली थी। 23वीं वाहिनी पीएसी के मुख्य आरक्षी सुरेश चंद्र त्यागी, मुख्य आरक्षी जयपाल सिंह को भी सिल्वर मेडल मिलेगा।
विज्ञापन

पुलिस लाइन में आज होगी परेड
मुरादाबाद। पुलिस लाइन में गणतंत्र दिवस पर परेड का आयोजन किया जाएगा। जिसमें मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री चौधरी भूपेंद्र सिंह रहेंगे। कई दिन पहले से परेड ग्राउंड को सजाया जारहा था। इसके अलावा परेड की तैयारियां की भी कई दिन से चल रही थीं। इस दौरान पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहेंगे और मुख्य अतिथि बेहतर कार्य करने वाले पुलिस अधिकारी व कर्मचारियों को सम्मानित करेंगे।
गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर की गई सघन चेकिंग
मुरादाबाद। गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर शहर भर में अलर्ट रहा। पुलिस टीम ने डॉग स्क्वायड के साथ रेलवे स्टेशन, बस अड्डा, मुख्य बाजारों और शापिंग मॉल्स में सघन चेकिंग की। रेलवे स्टेशनों और बस अड्डों पर यात्रियों के बैग और अन्य सामान की तलाशी ली गई। वहीं बाजारों और मॉल्स में कई व्यक्तियों को संदिग्ध मानकर पुलिस ने पूछताछ की।
इस दौरान जीआरपी व आरपीएफ का स्टाफ भी सक्रिय रहा। रेलवे स्टेशन पर सर्कुलेटिंग एरिया, यात्री विश्राम गृह, बुकिंग हॉल, पार्सल हॉल और आसपास के होटलों में जाकर भी पुलिस ने चेकिंग की। जीआरपी थाने के प्रभारी निरीक्षक सुधीर कुमार ने बताया कि गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर सुरक्षा के दृष्टिगत यह चेकिंग अभियान चलाया गया। चेकिंग में सब कुछ सामान्य पाया गया। उन्होंने बताया कि पुलिस टीम के जवानों को प्रत्येक प्वाइंट पर तैनात किया गया है। साथ ही सीसीटीवी के माध्यम से भी सख्त निगरानी की जा रही है। साथ ही यात्रियों और अन्य लोगों को भी जागरूक किया जा रहा है कि कोई भी संदिग्ध व्यक्ति या वस्तु की सूचना तुरंत पुलिस को दें। इस दौरान कोतवाली थाना प्रभारी अजय कुमार व डॉग स्क्वायड की टीम भी शामिल रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें