फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: आंधी के साथ झमाझम बारिश, हाईवे पर पेड़ गिरने से यातायात रहा बाधित

Wed, 13 May 2026 01:50 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
कुंदरकी/ठाकुरद्वारा/बिलारी। मंगलवार सुबह कुंदरकी क्षेत्र में जब आसमान में काली घटा छाई तो दिन में अंधेरा हो गया। इस दौरान आंधी के साथ झमाझम बारिश हुई। बीस मिनट की बारिश से कुछ सड़कें और गली-कूचे पानी से लबालब नजर आए।
विज्ञापन

आंधी के दौरान मुरादाबाद-आगरा हाईवे पर ग्राम डोमघर के पास पेड़ गिर गया जिसकी वजह से यातायात बाधित हुआ, वाहन चालकों के साथ यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। पुलिस ने पेड़ को सड़क किनारे कराकर यातायात सुचारू कराया। साथ ही बिस्कुट फैक्टरी और जीरो प्वाइंट के पास भी सड़क किनारे पेड़ गिरे हैं।
वहीं 132 केवी बिजलीघर भैसोड़ से कुंदरकी विद्युत उपगृह को आने वाली 33 केवी की हाईटेंशन लाइन में पेड़ों की टहनियां गिरने से ब्रेक डाउन हो गया जिसकी वजह से सुबह से दस बजे से दोपहर दो बजे तक कुंदरकी नगर और ग्रामीण इलाके में बिजली गुल रही। आपूर्ति नहीं मिलने से बिजली आधारित कारोबार और पेयजल आपूर्ति प्रभावित रही।
विज्ञापन

ठाकुरद्वारा में मंगलवार सुबह ठाकुरद्वारा नगर में तेज बारिश हुई, जिससे सड़कों पर जलभराव हो गया। शगुन तिराहा और बुध बाजार सहित कई स्थानों पर नालियों की गंदगी भी सड़क पर आ गई, जिससे आवागमन में परेशानी हुई। बारिश से तापमान गिरा और गर्मी से राहत मिली। उधर, ठाकुरद्वारा के गांव गोपीवाला में भी बारिश से जलभराव की समस्या रही।
बिलारी में मंगलवार सुबह तेज बारिश से दिन में अंधेरा छा गया और व्यापक जलभराव हुआ। सुबह करीब सवा दस बजे घने काले बादलों के कारण दिन में ही अंधेरा छा गया, जिससे हाईवे पर वाहनों को लाइटें जलाकर चलना पड़ा। बिलारी नगर में पुराना डाकखाना सड़क, पैंठ बाजार और नई सड़क सहित कई इलाकों में जलभराव हुआ।
शाहबाद सड़क पर चोक नाले को पालिका कर्मियों ने जेसीबी से साफ कराया। तहसील परिसर से भी पंप की मदद से पानी निकाला गया। सहसपुर गांव में मुरादाबाद-आगरा राजमार्ग पर नालों की सफाई न होने से जलभराव हुआ, जिसे सहसपुर की प्रधान शगुफ्ता सलीम अंसारी ने राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण की लापरवाही बताया। इस बारिश से बिलारी क्षेत्र में गन्ने और हरे चारे की फसल को लाभ पहुंचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें