फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: भाकियू टिकैत ने मृदा परीक्षण केंद्र की मांग की

Wed, 13 May 2026 01:50 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
कांठ। किसानों की समस्याओं, मांगों और क्षेत्रीय मुद्दों को लेकर मंगलवार को तहसील में भारतीय किसान यूनियन टिकैत संगठन के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने बैठक करते हुए एसडीएम को एक ज्ञापन दिया है। जिसमें सबसे पुरानी मांग मृदा परीक्षण केंद्र की स्थापना करना को फिर से दोहराया गया है।
विज्ञापन

मंगलवार की दोपहर भाकियू टिकैत के पश्चिमी उत्तर प्रदेश उपाध्यक्ष चौधरी ऋषिपाल सिंह के नेतृत्व में पदाधिकारी, कार्यकर्ता व क्षेत्रीय किसान एकत्र होकर कांठ तहसील पहुंचे। यहां बैठक के दौरान किसानों ने कांठ के एसडीओ बिजली के कार्य को लेकर असंतोष व्यक्त किया।
साथ ही बिजली समस्याओं के निस्तारण की मांग उठाई। इसके बाद किसानों ने कांठ में मृदा परीक्षण केंद्र स्थापित कराने, नगर से निकलने वाले पानी के निस्तारण को नाला निर्माण कराने, शासन द्वारा जारी शेड्यूल के मुताबिक बिजली आपूर्ति देने, कृषि फीडरों पर किसानों को सिंचाई के लिए 12 घंटे बिजली आपूर्ति देने, स्मार्ट मीटर लगाने के बाद गड़बड़ाए उपभोक्ताओं के बिजली बिलों को दुरुस्त कराने, बिल बकाया में कनेक्शन न काटने, जल जीवन मिशन के तहत खराब हुई सड़कों की मरम्मत कराने, नगर में प्रा.वि. माननगर के पास सड़क से वाहनों का अतिक्रमण हटवाने, आगामी गन्ना सीजन में क्रय केंद्रों पर गन्ना तौल श्रेणी 18 व 27 एवं मील गेट पर 63 क्विंटल की कराने, खनन में लगे डंपरों का स्कूल के समय संचालन प्रतिबंधित कराने, किसानों खाद की आपूर्ति बढ़ाने, फार्मर रजिस्ट्री में आ रही परेशानियों को दूर कराने, नगर में महर्षि दयानंद इंटर कॉलेज के पास रखे ट्रांसफार्मर की क्षमता को बढ़वाए जाने, महिलाओं के नाम संशोधन में अवैध वसूली पर अंकुश लगाने आदि की मांग करते हुए एसडीएम संत दास पंवार को ज्ञापन दिया।
विज्ञापन

इस दौरान भाकियू टिकैत के वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष हरदीप सिंह, तहसील अध्यक्ष चौधरी दर्शन सिंह, प्रभारी सियाराम बिश्नोई, नगराध्यक्ष अरविंद बिश्नोई जॉनी, अनिल कुमार उर्फ अंगद, अनोज कुमार, नौबत सिंह, नौबहार सिंह, नीरज कुमार, रामकला गुर्जर, धर्मपाल सिंह, कावेंद्र सिंह, महेश कुमार, ओमप्रकाश सिंह, रामौतार सिंह, राजवीर सिंह, जसवंत सिंह, राजीव चौहान, आदिल अंसारी, अर्श बिश्नोई, दीपक सिंह आदि भाकियू पदाधिकारी, कार्यकर्ता व किसान रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें