अमरोहा। अब दिल के मरीजों को परेशान होने की जरूरत नहीं है। घर के पास में उपचार मिलेगा क्योंकि अब सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर मुफ्त में इंजेक्शन लगाया जाएगा। यह इंजेक्शन सीएचसी को मिल गए हैं लेकिन यह इंजेक्शन ईसीजी जांच के बाद ही लगाया जाएगा। इससे काफी राहत मिलेगी। इसके लिए स्वास्थ्य कर्मचारियों को प्रशिक्षण भी दिया जा चुका है। ईसीजी रिपोर्ट में किसी प्रकार की हृदय संबंधी समस्या सामने आने पर मरीज को तुरंत इंजेक्शन लगाया जाएगा।
सीएमओ डॉ. योगेंद्र सिंह ने बताया कि हार्ट अटैक के मरीजों को सरकारी अस्पतालों में राहत मिलेगी। अब सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र स्तर पर मरीजों को स्ट्रेप्टोकाइनेज इंजेक्शन लगाया जाएगा। इससे हार्ट अटैक से होने वाली मौतों पर काफी हद तक नियंत्रण किया जा सकेगा लेकिन यह इंजेक्शन ईसीजी जांच के बाद ही लगाया जाएगा। यह इंजेक्शन शरीर में बनने वाले खून के थक्कों को घोलने में मददगार साबित होगा। अभी तक हार्ट अटैक के मरीजों के लिए सरकारी अस्पतालों में इंजेक्शन की कोई व्यवस्था नहीं थी लेकिन अब इसके बाद इन मरीजों को काफी फायदा मिलेगा। सीएमओ ने बताया कि इसके लिए कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया जा चुका है। उन्होंने बताया कि सीएचसी अमरोहा, हसनपुर, गजरौला,जोया को इंजेक्शन मिल गए है जबकि जिला अस्पताल में पहले से ही इंजेक्शन हैं। लेकिन यह इंजेक्शन ईसीजी जांच के बाद ही लगाया जाएगा। हार्ट अटैक की आंशका होने पर पहले मरीज की ईसीजी जांच कराई जाएगी। क्योंकि सीने में दर्द गैस या हार्ट अटैक दोनों कारणों से हो सकता है। अगर ईसीजी रिपोर्ट में हार्ट अटैक की पुष्टि होती होती है तो स्ट्रेप्टोकाइनेज इंजेक्शन लगाया जाएगा। उन्होंने बताया कि सभी सीएचसी पर यह सुविधा मिलेगी। इसके लिए स्वास्थ्य कर्मचारियों को प्रशिक्षित किया जा चुका है।
अब तक सरकारी अस्पताल में नहीं थी सुविधा
अभी तक हार्ट अटैक के मरीजों के लिए सरकारी अस्पतालों में इस प्रकार की सुविधा नहीं थी। मरीजों को निजी अस्पतालों में इलाज कराना पड़ता था जो महंगा भी होता है। अब जिला अस्पताल और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर हार्ट अटैक के मरीजों को राहत देने के लिए फ्री में इंजेक्शन लगाने की व्यवस्था की जा रही है। सीएमओ ने बताया कि बहुत जल्द ही इंजेक्शन मिलने वाला है।