अमरोहा। नगर पालिका के मोहल्ला अहमद में नगर में पानी निकासी की कोई समुचित व्यवस्था न होने से लोग परेशान हैं। मोहल्ले की कई गलियां आज भी निर्माण के लिए कच्ची पड़ी हुई हैं। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है।
यहां के लोगों का कहना है कि नियमित सफाई कर्मी नहीं आते हैं। कई दिनों तक गंदगी पसरी रहती है। गंदगी से नाले अटे हुए हैं और प्रकाश व्यवस्था भी बदहाल है। लोगों ने बताया कि सबसे ज्यादा परेशानी बरसात के दिनों में होती है। सड़क पर पानी भर जाने से आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ता है।
लोगों का कहना है कि कई बार पालिका प्रशासन से सफाई कराने व नाले पर ढक्कन रखने के लिए कहा गया है लेकिन आज तक समस्या का समाधान नहीं हुआ। अहमद नगर पालिका क्षेत्र की वार्ड संख्या छह में आता है। जहां पर समस्याएं ही समस्याएं हैं। जल निकासी की कोई उचित व्यवस्था नहीं है। बरसात के दिनों में सड़कों पर पानी भर जाता है।
नाले तो बने हैं, लेकिन नालों की कभी सफाई नहीं हाेती। लोगों ने कहा कि पानी निकासी की उचित व्यवस्था कराई जाए। बरसात के दिनों में मोहल्ले में पानी भर जाता है। जिससे लोगों को आने-जाने में परेशानी का सामना करना पड़ता है। मोहल्ले की दो गली आज तक नहीं बनी, जबकि कई बार शिकायत की जा चुकी है। थोड़ी बारिश में ही सड़क पर पानी भर जाता है।
इससे लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। लोगों का कहना है कि नियमित रूप से मोहल्ले में सफाई नहीं होती। जिससे नालियों में गंदगी पसरी रहती है। नियमित सफाई न होने से नाले गंदगी से अटे पड़े हैं। लोगों ने नगर पालिका प्रशासन से जल्द सड़क बनवाने की मांग की है।
स्थानीय लोगों ने बताया कि नाले पर स्लैब न डाले जाने की वजह से गिरने का खतरा बना रहता है। पास में ही स्कूल है। कई खंभों पर लाइट भी नहीं है। जिससे सड़क पर अंधेरा पसरा रहता है। मोहल्ले में खंभे पर लगी एक लाइट करीब एक माह से खराब है। जिसकी शिकायत दो बार नगर पालिका में दर्ज करा चुके हैं। लेकिन अभी तक ठीक नहीं हुई। लोगों ने बताया कि यहां पर सबसे बड़ी समस्या सफाई है। मोहल्ले के मुख्य मार्ग पर लगे खंभों पर लाइट की व्यवस्था नहीं है। लोगों ने पालिका प्रशासन से सभी समस्याओं का समय से निस्तारण कराने की मांग की है।