फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: पुलिस लाइन में हेड कांस्टेबल ने खुद को गोली मारकर की आत्महत्या

Thu, 24 Sep 2020 02:37 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
विज्ञापन
मौके पर आईजी रमित शर्मा और एसएसपी प्रभाकर चौधरी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मुरादाबाद पुलिस लाइन में तैनात हेड कांस्टेबल मजहर हुसैन ने खुद को कार्बाइन से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। पुलिस कर्मी द्वारा उठाए गए आत्मघाती कदम से पुलिस में हड़कंप मच गया। 
विज्ञापन


सूचना मिलने पर आईजी रमित शर्मा और एसएसपी प्रभाकर चौधरी मौके पर पहुंच गए और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया जा रहा है। एसएससी प्रभाकर चौधरी के मुताबिक, हेड कांस्टेबल पीलीभीत जनपद के बीसलपुर गांव का रहने वाला था। 

मुरादाबाद में पिछले 2 साल से तैनात था। बताया जा रहा है कि हेड कांस्टेबल मजहर हुसैन 10 दिन का अवकाश लेकर घर गया था, लेकिन मजहर हुसैन 10 दिन गैरहाजिर भी रहे। बुधवार शाम मजहर हुसैन ने पुलिस लाइन में आमद कराई थी। 
विज्ञापन


गुरुवार दोपहर 12:50 पर उन्होंने पुलिस लाइन के बैरक संख्या एक के बेड नंबर चार पर खुद को गोली मार ली। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फॉरेंसिक टीम ने भी मौके पर जांच पड़ताल की और कार्बाइन को भी कब्जे में ले लिया गया। 
विज्ञापन


एसएससी प्रभाकर चौधरी ने बताया कि मामले की जांच पड़ताल की जा रही है परिवार को भी सूचना दे दी गई है वह भी जल्दी मुरादाबाद पहुंच जाएंगे।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें